समर्पण, अनुशासन, देशभक्ति का त्रिशूल थे दादा ध्यानचंद- एसपी प्रदीप शर्मा

उज्जैन, अग्निपथ। लक्ष्य के प्रति निष्ठा, भारत के स्वाभिमान, कर्मठता, कड़ी मेहनत का प्रतीक दादा ध्यानचंद थे। कर्म के प्रति समर्पण, लक्ष्य के प्रति अनुशासन, देश भक्ति का धारदार त्रिशूल मेजर दादा ध्यानचंद थे।

उक्त खेल उदगार जिला खेल प्रमुख, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने स्वस्थ संसार जिम में भारतीय हॉकी के करिश्माई जादूगर मेजर दादा ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर खेल प्रतिभाओं के सम्मान समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।

अध्यक्षता राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश के चेयर मेन प्रेम सिंह यादव ने की। विशेष अतिथि जिला बेडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कात्यायन मिश्र ने की। खेल अवसर पर मालवी पगड़ी, स्मृति चिन्ह, मोतियों की माला से अतिथि स्वागत पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्र सिंह कुशवाह, पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव कमल नंदवाना, पूर्व बॉडी बिल्डर अमित कनोजिया, आनंद सोलकी, अभिषेक सिंह राठौर, परवेज भाई, शिवम भाटिया, प्रतीक सिंह तोमर सचिव पंजा कुश्ती संघ, पप्पू तलवार, अर्थ वर्मा ने किया। सूत्रधार शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके थे।

डॉ. कात्यायन मिश्र ने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से भारतीय खेल प्रतिभाओं ने ओलंपिक में तिरंगे का मान बढ़ाया है। खेलों में भारतीय युवा मुस्कुराने लगे है। राष्ट्रीय स्तर पर बॉडी बिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग की खेल प्रतिभा अनुष्का राठौर, मुस्कान राठौर, सावन लोट, मयंक जोशी, मो. शोएब् खान, नयन चोरसिया, आदित्य पांडे, यशवंत दायमा, यश यादव, आकाश यादव, अजय आँजना को अतिथि द्वारा अभिनंदित किया गया। एस पी द्वारा जिम के विभिन्न खेल उपकरणों पर व्यायाम कर गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।

Next Post

होटल पर काम करने वाले युवक को बदमाश ने चाकू मारे 3 हजार रुपए छीन लिए

Thu Aug 29 , 2024
उज्जैन, अग्निपथ। कोतवाली थाना क्षेत्र में चामुंडा चौराहे से आगे प्रेमछाया परिसर के पास से गुजर रहे युवक को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने उसके पास रखे 3 हजार रुपए भी छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले […]
चाकू