दो हजार सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे राष्ट्रपति की ड्यूटी में

सुरक्षा के लिए ड्रोन भी गश्त करेंगे, अधिकृत कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिला

उज्जैन, अग्निपथ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को उज्जैन आ रही हैं। उनका अधिकृत कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। उसी के मान से प्रशासन दौरे की तैयारी में जुट गया है। करीब 2000 पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे वहीं ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जायेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को उज्जैन आयेंगी। यहाँ वे सबसे पहले रुद्राक्ष होटल के पास इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन का भूमि पूजन करने के बाद स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करेंगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने भी जाएगी। शुक्रवार को संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई है।

हेलीपैड जाने का मार्ग चौड़ा करेंगे

पुलिस महानिरीक्षक संतोष सिंह ने प्रोटोकॉल अनुसार जिले में राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट के अतिरिक्त वैकल्पिक रूट की व्यवस्था भी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड जाने वाले मार्ग की चौड़ाई को बढ़ाएं। उन्होंने राष्ट्रपति के साथ आने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा की महामहिम के उज्जैन आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन सहित 2000 अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है। शहर के होटल, लॉज, ढाबे की चैकिंग के निर्देश दिए है। हेलीपेड पर सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे है।

फायर सेफ्टी, बेरिकेडिंग व्यवस्थित करने के निर्देश

कलेक्टर नीरज सिंह ने हेलीपैड उज्जैन के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल रुद्राक्ष होटल परिसर और श्री महाकालेश्वर मंदिर में बैरिकेडिंग व्यवस्था शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने कहा की महाकालेश्वर मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की जाए। अग्निशमन की भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। एमपीईबी फायर सेफ्टी ऑडिट कर सर्टिफिकेशन दें। चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रहे। सीएमएचओ द्वारा सीनियर डॉक्टर्स की ही ड्यूटी लगाई जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने दायित्वों के संबंध में भी निर्देशित किया।

Next Post

निर्माण कार्यों की धीमी चाल से कलेक्टर नाखुश

Fri Sep 13 , 2024
श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को देखने पहुंचे कलेक्टर उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी चाल से कलेक्टर नाखुश हैं। शुक्रवार को उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और तेज गति से काम पूरा करने के निर्देश साथ चल रहे अधिकारियों […]