पुलिस की अपील: अपने और खुद के परिवार की परवाह करें वाहन धीमें चलाए, अपना कीमती जीवन बचाएं

31 जनवरी तक पुलिस का सडक़ सुरक्षा माह चलेगा

उज्जैन, अग्निपथ। सडक़ परिवहन मंत्रालय के आदेश पर सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 1 जनवरी से 31 जनवरी तक शहर में सडक़ सुरक्षा माह की शुरूआत की गई है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को यातायात पुलिस ने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

स्कूल, कॉलेज, एनजीओ के समन्वय से सडक़ सुरक्षा माह के सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यातायात पुलिस उज्जैन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम अपने एवं अपने परिवार की परवाह करें वाहन धीमें चलाए, अपना जीवन बचाएं, थीम पर आधारित होंगे। शुक्रवार को टॉवर चौक पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई जहो कि सडक़ सुरक्षा माह के पूरे समय शहर में भ्रमण कर लोगों को यातायात संबंधि नियमों की जानकारी के संबंंध में जागरूक करेगी।

जागरूकता के तहत ये काम किए जाएंगे

  • एसपी द्वारा जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर उनका परिशोधन करवाया जाएगा।
  • शहर में आने वाले प्रमुख मार्गों में बनाए गए अवैध कटों की सूची बनाकर संबंधित रोड़ निर्माण एजेंसी के माध्यम से ठीक कराए गए।
  • विभिन्न चौराहे में रोड़ इंजीनियर से संबंधित सुधार कार्य करवाए जाएंगे।
  • स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
  • 11 जनवरी से अब 24 जनवरी तक पुलिस ने 5 हजार बच्चों को स्कूल पहुंचकर यातायात नियमों की जानकारी दी।
  • स्कूलों में विद्यार्थियों से यातायात नियमों से संबंधित टेरुट भी दिए जा रहे हैं। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • विद्यार्थियों से शहर के यातायात विषय पर पेंटिंग और स्लोगन भी बनवाए गए। श्रेष्ठ स्लोगन बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • स्कूल बसों के परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी एवं सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन से अवगत कराया गया।
  •  शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चालकों को दो पहियां वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की समझाइश दी गई।

Next Post

रेलवे के महाप्रबंधक मिश्र वार्षिक सुरक्षा मानकों की जांच के लिए उज्जैन आए

Fri Jan 24 , 2025
इंदौर, देवास, उज्जैन का रेल पथ से किया निरीक्षण, पुल, पुलिया और आरओबी की स्थितियों का जायजा लिया उज्जैन, अग्निपथ। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र शुक्रवार शाम वार्षिक सुरक्षा मानकों की जांच के लिए रेल पथ निरीक्षण करते हुए उज्जैन पहुंचे। उनके साथ पश्चिम रेलवे के डीआरएम विनित […]

Breaking News