उज्जैन, अग्निपथ। हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज उज्जैन के तत्वावधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली पर समाज में वर्ष भर में बैकुंठ धाम -दुखद घटना हो जाने के बाद सामाजिक परंपरा के अंतर्गत होली -धुलेंडी पर्व पर समाज द्वारा रंग डालने की परंपरा दायित्व के निर्वाह हेतु विप्र समाज के अध्यक्ष वरुण शर्मा (सिंगवाडिया) की अध्यक्षता में समाज की धर्मशाला नगरकोट से गेर प्रारंभ हुई।
समाज के मंत्री ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि होली की गैर पूर्व समाज के सदस्यों ने भगवान श्री हारितेश्वर महादेव, भगवान श्री परशुरामजी को विधिवत रंग गुलाल लगाकर दो पहिया वाहन से प्रारम्भ होकर की तेलीवाड़ा, कंठाल होते हुए इंदौर गेट पर समाज के वरिष्ठ सदस्य शिवनारायण शर्मा की पत्नी के देहांत पर उनके निवास पर एवं माधव नगर राजस्व कॉलोनी में आशीष पुरोहित के निवास पर उनके पिता के निधन पर परिजनों को गुलाब लगाकर एवं रंग डालकर सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया।
होली के पावन पर्व पर सामाजिक गैर अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ घनश्याम शर्मा (कालवानिया) एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा (पंचोली), देवानंद शर्मा, रामअवतार शर्मा, दिलीप बडग़ोती, मनोहर बसवाला, प्रहलाद शर्मा, गोपाल शर्मा, मनोज शर्मा, प्रकाश शर्मा, देवेश्वर शर्मा, रमेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, रोहित शर्मा एवं मातृशक्ति के रूप में कमला शर्मा, लीला शर्मा, भारती शर्मा, पुष्पा बडग़ोती, तरुणा शर्मा, माधुरी शर्मा, कृष्णा शर्मा, कृष्णा पंचोली, ज्योति शर्मा, गीता शर्मा, रजनी शर्मा आदि सामाजिक होली की गैर में उपस्थित रहे।