बाईक व कार में टक्कर, बाईक चालक की मौत

बडऩगर, अग्निपथ। बडऩगर-केसुर मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। रोड़ निर्माण के बाद से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। आऐ दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाऐ होती रहती है। शुक्रवार को भी एक दूर्घटना हो गई। जिसमें बाईक-कार में हुई भिड़ंत के बीच बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बडऩगर-केसुर मार्ग पर सांवरिया चौपाटी के नजदीक मारूति ब्रीजा कार (एमपी 09-सीएक्स 4786) बडऩगर की ओर आ रही थी। तभी हीरो पेशन मोटर सायकल (एमपी 13-डीएक्स 2854) की टक्कर हो गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई वहीं मोटर सायकल के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में बाईक सवार जितेन्द्र पिता पन्नालाल चौधरी (40 वर्ष) निवासी जलोदिया की मौत हो गई।

कार ग्राम बिरगोदा की बताई जा रही है। इधर रूनीजा रोड पर भी दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। यहां एक कार व बस में भिड़त हो गई। जिसमें कार सवार 3 लोग घायल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार फोरलेन पुलिया के समीप रूनीजा रोड पर कार व बस (एमपी 13- पी 1148) में टक्कर हो गई।

जिससे कार में सवार सपना, दीपक व दिव्यांश घायल हो गये। फरियादी शक्तिपाल पिता देवेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Post

कब्रिस्तान-श्मशान को देंगे जमीन आश्रम छोड़ हिमालय जाएंगे नाराज संत

Fri Mar 21 , 2025
गौशाला से लापता 498 गोवंश का सुराग नहीं, दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने पर लिया फैसला उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के पास खाचरौद स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पीठाधीश संत स्वामी कृष्णानंद महाराज ने अपना आश्रम छोडऩे का मन बना लिया है। कृष्णानंद महाराज ने मंदिर से लगी हुई अपने नाम […]