ओम सारवान बने उज्जैन मंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष

ओम सारवान

1414 वोटों में से 446 वोट मिलेे, सचिव पद पर प्रकाश चौबे को मिली जीत

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव में सोमवार को ओम सारवान अध्यक्ष चुने गए। 1414  मतों में से 446 वोट प्राप्त कर जीत हांसिल कर ली। चुनाव की सरगर्मी के बीच सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे तक 600 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला मतदाता भी शामिल रहीं।

मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली जिसमें 1414 वोटरों ने अपने मतदान का उपयोग किया। अंतत: पहले और दूसरे राउंड में ओम सारवान आगे निकलने के बाद तीसरे राउंड में भी उन्होंने बढ़त बनाते हुए जीत हांसिल कर ली।

मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव में कुल 1621 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, लेकिन शाम 4 बजे तक कुल 1414 वोट डाले गये। कार्यकारिणी पद के लिए चार महिला सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

मतदान समाप्ति के बाद शाम 5.30 बजे मतगणना शुरू हुई। जिसमें पहले राउंड में ओम सारवान 149 वोट और दूसरे राउंड में भी 171 वोटों से सबसे आगे रहे। इसके बाद तीसरा राउंड हुआ जिसमें उन्होंने जीत का वरण किया। इस बार अध्यक्ष सहित पांच पदों और 11 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर तीन, सहसचिव (अधिवक्ता कल्याण) के लिए दो और सहसचिव (पुस्तकालय) के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय गिरिया, सुभाष यादव सहित लगभग 35 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की टीम चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में जुटी रही।

फाइनल काउंटिंग 500 +500+414 वोटों की

अध्यक्ष- 1.भूपेंद्र कुशवाहा 06+09+06=21, 2.मनोज यादव 41+36+24=101, 3.ओम सारवान 149+171+126= 446, 4.संजय गोयल 118+96+81=295, 5.विकास कपूर 107+101+86=294, 6.गोविंद गुरु 45+46+49=140, 7.महेंद्र सोलंकी 31+38+41=110। उपाध्यक्ष- स्नेहिल गेहलोत 276, सुरेन्द्र मेहता 688, मुकेश उपाध्याय 424। सचिव- मुकेश अग्रवाल 365, प्रकाश चौबे 562, शैलेष मनाना 353, रिया कटारिया 114। सहसचिव पुस्तकालय- सुमनलता चौरसिया 323+324+281 =928, कमलेश अहिरवार 159+160+115 =434, सहसचिव अधिवक्ता कल्याण- संदेश परिहार 927, बाबूलाल चौहान । कोषाध्यक्ष-हेेमंत गिरजे 413, देवेन्द्र शर्मा 683, सुनीता अहिरवार 275।

Next Post

मुंबई के श्रद्धालु की दर्शन के बाद महाकाल लोक में तबीयत बिगड़ी, मौत

Mon Apr 7 , 2025
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने मुंबई से उज्जैन आए श्रद्धालु सचिन पांचाल की मौत हो गई। वह अपने साथी गणेश कुलाए के साथ शनिवार को उज्जैन पहुंचे थे। रविवार दोपहर दोनों ने महाकाल के दर्शन किए। मंदिर में तैनात मेडिकल टीम ने प्रारंभिक उपचार करने के बाद सिविल […]
मौत