पंचक्रोशी यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु को एंबुलेंस ने कुचला

गंभीर हालत होने पर इंदौर रैफर किया

उज्जैन, अग्निपथ। पंचक्रोशी यात्रा के दौरान हादसा हो गया। कालियादेह महल के समीप सडक़ पर बैठी एक महिला श्रद्धालु को अमलतास अस्पताल की एंबुलेंस ने कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें चरक अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत देखते हुए इंदौर रैफर किया गया है। परिजनों ने उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया सांवेर के समीप ग्राम किठोदा की रहने वाली 60 वर्षीय मांगूबाई पति कालूसिंह पंवार अपनी दो बेटियों के साथ नागचंदे्रश्वर मंदिर से बल लेकर पंचक्रोशी यात्रा पर निकली थीं। यात्रा के दौरान वे जत्थे के साथ कालियादेह महल पडाव की ओर बढ़ रही थीं। पडाव स्थल से कुछ ही दूरी पर वे दोनों बेटियों के साथ सडक़ किनारे तरबूज खाने के लिए बैठ गई थीं।

इसी दौरान तेज गति से आई अमलतास अस्पताल की एंबुलेंस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पहियों में उलझने से मांगूबार्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्ई गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बेटियों ने अन्य लोगों की मदद से उसी एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

शाम को उनकी हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इंदौर के निजी अस्पताल ले गए। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

पंचक्रोशी ड्यूटी से वापस आ रहे डॉक्टर से पुलिसकर्मी ने की मारपीट

Fri Apr 25 , 2025
महिला स्टाफ से भी की अभद्रता, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने दिया एसपी को ज्ञापन उज्जैन, अग्निपथ। गुरुवार रात्रि के समय डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ अम्बोदिया में लगी ड्यूटी से वापस आ रहे थे, इसी बीच बेरिकेड़ लगाकर खड़े पुलिसकर्मियों से बेरिकेड़ उठाने को लेकर उनका विवाद हो गया। […]