उज्जैन, अग्निपथ। श्री परशुराम दर्शन यात्रा अक्षय तृतीया परशुराम जी के जन्म उत्सव पर सुबह प्रात: 9.30 बजे बाबा महाकाल के दरबार से निकलने वाली विशाल वाहन रैली में महिलाएं झांसी की रानी के गणवेश में नगर में निकलेंगी ।
परशुराम ब्राह्मण महिला संगठन की संयोजक श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने बताया कि रविवार को शगुन गार्डन में विभिन्न क्षेत्र के प्रभारी ब्राह्मण समाज की महिलाओं की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में रैली के स्वरूप को लेकर के चर्चा हुई। जिसमें आज की आवश्यकता को देखते हुए ब्राह्मण समाज की महिलाएं झांसी की रानी के स्वरूप में इस बार निकलेंगी । गणवेश का रंग लाल साड़ी एवं केसरिया पगड़ी रहेगी।
बैठक में माया राजेश त्रिवेदी, ऋतु शुक्ला पूनम दुबे श्रीमती प्रतिष्ठा दुबे श्रीमती संगीता शर्मा श्रीमती सरोज शर्मा श्रीमती जया शर्मा श्रीमती इंदु बाला शास्त्री श्रीमती समीक्षा व्यास श्रीमती मीना उपाध्याय श्रीमती डिंपल दुबे श्रीमती कामिनी जोशी श्रीमती अनामिका शर्मा श्रीमती रेखा शर्मा श्रीमती संगीता शर्मा श्रीमती तरुणा दुबे श्रीमती तरुण जोशी श्रीमती सविता डिब्बे वाला श्रीमती लक्ष्मी शर्मा श्रीमती लीना शर्मा सहित सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।