जर्मनी के प्रतिनिधि मंडल ने किए महाकाल दर्शन, उद्योग की तलाश

मुख्यमंत्री जर्मनी यात्रा के दौरान देकर आए थे निमंत्रण

उज्जैन, अग्निपथ। जर्मनी से उज्जैन यात्रा पर आए प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन किए। यह प्रतिनिधि मंडल उज्जैन में उद्योग लगाने की तलाश में आया है। आपको बता दे कि पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जर्मनी की यात्रा पर गए थे तो उक्त लोगों को उज्जैन आने का निमंत्रण देकर आए थे।

प्रतिनिधि मंडल ने यहां आकर विक्रम उद्योगपुरी और स्मार्ट सिटी कार्यालय का भ्रमण किया व उद्योगों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधि मंडल ने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका दुपट्?टे से स्वागत कर प्रसाद भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर 2024 में जर्मनी यात्रा पर गए थे। उन्होंने भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए एमओयू के चलते प्रतिनिधि मंडल को उज्जैन में उद्योग की संभावनाएं तलाशने का अनुरोध किया था।

Next Post

नगर निगम विशेष सम्मेलन को लेकर पार्षदों में आक्रोश, बार-बार क्यों हो रहा विशेष सम्मेलन?

Thu Aug 21 , 2025
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम का विशेष सम्मेलन 22 अगस्त को हो रहा है, जिसमें मार्ग चौड़ीकरण सहित 8 प्रस्तावों को सदन से अनुमोदित करवाया जाएगा। लेकिन इसको लेकर निगम पार्षदों में आक्रोश व्याप्त है कि हर बार विशेष सम्मेलन ही क्यों किया जा रहा है। जिसके चलते उनको अपने क्षेत्र […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन

Breaking News