पेड़ की डाल पर लटका मिला युवक का शव, शाम तक शिनाख्त नहीं, आज पोस्टमार्टम होगा

पुलिस को आशंका-किसी ने हत्या कर टांग दिया शव ताकि आत्महत्या प्रतीत हो

उज्जैन, अग्निपथ। माधवनगर थाना क्षेत्र घासमंडी-उदयन मार्ग के बीच वल्लभनगर स्थित एक खाली प्लॉट पर रविवार सुबह पेड़ पर युवक की लाश लटकते हुए मिली। अर्धनग्न अवस्था में युवक को फांसी के फंदे पर लटका देख लोग सहम गए। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। माधवनगर पुलिस के मुताबिक पहली नजर में घटना आत्महत्या जैसी प्रतीत हो रही है, लेकिन आशंका है कि उसकी हत्या हुई ह। सुबह करीब 8 बजे जब लोग सुबह की सैर के लिए निकले तो वल्लभनगर के खाली प्लॉट पर बबूल के पेड़ पर युवक फांसी के फंदे पर लटकता दिखाई दिया। लोगों ने माधवनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर टीआई राकेश भारती टीम को साथ लेकर पहुंचे और उसे पेड़ से नीचे उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया।

टीआई राकेश भारती ने बताया युवक की उम्र तकऱीबन 25 साल होगी। उसके शरीर पर फटी हुई अंडरवियर मात्र थी। पुलिस ने उसे उतारकर जिला अस्पताल भेजा। जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया। जिस फंदे पर वह लटका मिला, वह रेलवे की बेडरोल की चादर से बना था। जमीन से करीब 10 फीट की ऊंचाई पर फंदा था। ऐसे में मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ था। मौके पर एफएसएल अधिकारी शकुंतला गवली भी पहुंचीं और टीम के साथ मुआयना किया।

मृतक क्षेत्र का रहवासी नहीं

वल्लभनगर के जिस इलाके में लाश मिली है, वह सूनसान क्षेत्र है। हालांकि, इससे थोड़ी ही दूर पर घनी बस्ती है। लक्ष्मीनगर, देसाईनगर, सेठीनगर, मंगल कॉलोनी जैसे इलाके लगे हुए हैं। घटना के वक्त मौजूद कई लोगों ने लाश को देखकर पहचानने से इंकार कर दिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक क्षेत्र का रहवासी नहीं है।

उम्र करीब 25 साल, निर्धन परिवार से होने की संभावना है

मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास है। लाश पर मिला एकमात्र वस्त्र अंडरवियर की हालत देखकर लगता है कि युवक काफी निर्धन परिवार से है और संभवत: मजदूर होगा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए रखावाया और शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि सोमवार तक शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराएगी और शव को दफऩ कर पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।

Next Post

30 लाख की ज्वेलरी और 45 हजार से भरा बैग वापस मिला

Sun Feb 1 , 2026
साधु ने पुलिस को सौंपा, पुलिस ने लौटाया उज्जैन, अग्निपथ। खारा कुआ थाना क्षेत्र स्थित डाबरी पीठा में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का बैग अनजाने में गिरकर गुम हो गया है। इस बैग में 200 ग्राम सोने के बहुमूल्य आभूषण जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है और 45 हजार रूपए […]

Breaking News