लहसुन की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती, माकड़ोन से आरोपी गिरफ्तार

giraftar

1 हजार 300 अफीम के पौधे लगाएं, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

उज्जैन, अग्निपथ। माकड़ोन थाना क्षेत्र स्थित नांदेड देवली रोड पर एक किसान ने अपने खेत में लहसुन के खेत के साथ किनारों पर अवैध रूप से अफीम की खेती कर दी। आरोपी ने 1 हजार 300 अफीम के पौधे लगाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया आरोपी रघुनाथ उर्फ रूगनाथ पिता आत्माराम देवड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नांदेड द्वारा अपने लहसुन के खेत में 1300 अफीम के पौधे लगाए गए। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर खेतों में सर्चिंग की तो अफीम के पौधे सामने आए। पुलिस ने जब उससे इसके वैध लाइसेंस और अनुमति के बारे में पूछा तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

आरोपी रघुनाथ उर्फ रूगनाथ को गिरफ्तार कर मौके से 26 गठ्ठरों में 1300 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इसका वजन 6 किलो 100 ग्राम एवं अनुमानित बाजार मूल्य 60 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी रघुनाथ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Next Post

शिव नवरात्रि के पहले दिन महाकाल को हल्दी, शाम को धारण किए नवीन वस्त्र

Fri Feb 6 , 2026
कोटेश्वर महादेव से शुरू हुई पूजा, गर्भगृह में 11 पंडितों ने किया अभिषेक उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि पर्व से पहले शुक्रवार से महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि का उत्सव शुरू हो गया। सुबह भगवान को हल्दी लगाई। भगवान दूल्हा बने तो शाम को नवीन वस्त्र धारण कर भक्तों को दिव्य दर्शन […]

Breaking News