महाकाल मंदिर के पुजारी दुबई में फंसे

ईरान हमले के बाद परिवार ने सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई

उज्जैन, अग्निपथ। ईरान द्वारा हमले के बाद दुबई में बड़ी संख्या में भारतीय फंस गए हैं। इनमें उज्जैन के मोतीबाग निवासी और महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा भी शामिल हैं, जो ज्योतिष सम्मेलन में गए थे। फ्लाइट रद्द होने के बाद वे दुबई में ही रुक गए हैं। परिवार ने शासन-प्रशासन से उनकी जल्द सुरक्षित वापसी की मांग की है।

ईरान के हमले के बाद दुबई में हालात बिगडऩे से कई भारतीय वहीं फंस गए हैं। इन फंसे हुए लोगों में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा भी शामिल हैं। विकास पांच दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने दुबई गए थे और बुर्ज खलीफा क्षेत्र में ठहरे हुए थे।

28 फरवरी को लौटने के लिए फ्लाइट में बैठे थे: जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात वे भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार हुए थे। करीब ढाई घंटे तक विमान में बैठकर उड़ान का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हमले की सूचना देते हुए फ्लाइट निरस्त कर दी। इसके बाद दुबई, शारजाह और अबूधाबी एयरपोर्ट बंद किए जाने की घोषणा कर दी गई।

विकास महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के छोटे पुत्र हैं। उनके बड़े भाई आशीष शर्मा भी मंदिर में पुजारी हैं। दुबई में बने हालात को लेकर परिवार चिंतित है। आशीष ने रविवार को वीडियो कॉल पर विकास से बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि वहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं और एयरपोर्ट कब तक बंद रहेंगे, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Next Post

उज्जैन पुलिस ने गुंडा बदमाशों को दी चेतावनी, माहौल बिगाड़ा तो कार्रवाई

Sun Mar 1 , 2026
उज्जैन, अग्निपथ। होली और रंगपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान गुंडा सूचीबद्ध, निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों को थानों में बुलाकर काउंसलिंग की गई और सख्त चेतावनी दी गई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में […]

Breaking News