खमनोई की मौत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट पर नलखेड़ा में दो पक्षों में मारपीट

मां-बेटा घायल

नलखेड़ा, अग्निपथ। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध और खमनोई की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट और उस पर आए आपत्तिजनक कमेंट्स ने नलखेड़ा नगर में विवाद का रूप ले लिया। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई यह बहस देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गई, जिसमें एक युवक और उसकी माता घायल हो गए हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट और विवाद की शुरुआत

पुलिस के अनुसार, बुधवार को नवीन विश्वकर्मा नामक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की गई थी। इस पोस्ट में लिखा गया था कि जो लोग पहलगाम हमले पर खामोश थे, वे अब खमनोई के लिए आंसू बहा रहे हैं और दोष भाजपा पर मढ़ते हैं। इस पोस्ट पर अयान पिता अली हुसैन द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक और गलत कमेंट्स किए गए। आरोप है कि अयान ने इस पोस्ट को लेकर नवीन विश्वकर्मा को जान से मारने की धमकी भी दी।

घर के बाहर हुआ हमला, मां-बेटा घायल

घटनाक्रम ने उस समय हिंसक मोड़ ले लिया जब बुधवार रात्रि लगभग 8 बजे अयान अपने घर के बाहर कार में बैठा था। अयान के अनुसार, उसी दौरान अज्जू माली और उसके साथ आए दो-तीन अन्य लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। अयान का आरोप है कि अज्जू माली ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार किया जिससे वह चोटिल हो गया। जब अयान की मां मोशीरा बी उसे बचाने आईं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।

अस्पताल में उपचार और पुलिस कार्रवाई

मारपीट में घायल हुए मां-बेटे को उपचार और मेडिकल जांच हेतु तत्काल सिविल अस्पताल नलखेड़ा ले जाया गया। पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद और मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

दिन में हुलियारों से, शाम को सांस्कृतिक आयोजनों से सज रही 'होली'

Thu Mar 5 , 2026
शाजापुर, अग्निपथ। नगर में पांच दिवसीय होली महोत्सव की परंपरा को सर्व हिंदू उत्सव समिति द्वारा बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। जहाँ सुबह हुलियारों की टोलियां रंगों की मस्ती में डूबी रहती हैं, वहीं शाम ढलते ही सांस्कृतिक आयोजनों से मंच सज रहे हैं। बुधवार […]

Breaking News