गेहूं की फसल निकालते समय थ्रेसर की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

बड़ोद, अग्निपथ। ग्राम पीपलिया चाचा में शनिवार को गेहूं की फसल निकालते समय एक हृदय विदारक हादसा हो गया। खेत पर कार्य के दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग मांगीलाल पिता भुवान सिंह की ट्रैक्टर थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग मांगीलाल अपने ही खेत पर गेहूं की फसल निकालने का कार्य कर रहे थे। फसल को मशीन में डालते समय अचानक उनका हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया और देखते ही देखते वह सिर सहित मशीन के भीतर खिंच गए। हादसा इतना भीषण और अचानक था कि वहां मौजूद लोगों को उन्हें बचाने का कोई अवसर नहीं मिल सका।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बीजानगरी पुलिस चौकी प्रभारी जोरावर सिंह सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मशीन से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोद भिजवाया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Next Post

वैश्विक ऊर्जा संकट: कांग्रेस प्रवक्ता ने आईपीएल रद्द करने और बिजली बचत हेतु सौंपा ज्ञापन

Sat Mar 14 , 2026
सीहोर, अग्निपथ। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थितियों ने पूरी दुनिया में तेल और गैस का गंभीर संकट पैदा कर दिया है। इस वैश्विक आपात स्थिति को देखते हुए सीहोर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए एक […]

Breaking News