उज्जैन का सबसे बड़ा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम गीता भवन बनकर तैयार

फोटो-3

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर का सबसे बड़ा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसे गीता भवन के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1,250 लोगों की बैठने की क्षमता वाले इस ढाई मंजिला ऑडिटोरियम का लोकार्पण कर सकते हैं।

अंतिम चरण में निर्माण और फिनिशिंग कार्य

शनिवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गीता भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और शेष कार्य 29 जुलाई से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। देवास रोड पर विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की भूमि पर बने गीता भवन में बचे कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए 100 से अधिक कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। फिलहाल निर्माण अंतिम चरण में है। इसमें बैठने की व्यवस्था, मुख्य प्रवेश द्वार पर पत्थर लगाने, मंच निर्माण, ऑडिटोरियम में कुर्सियां स्थापित करने सहित सभी फिनिशिंग कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जा रहे हैं।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है परिसर

मुख्यमंत्री ने 18 मार्च को गीता भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था। लगभग 5.1 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां 1,250 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक वातानुकूलित ऑडिटोरियम, ग्रीन रूम, मल्टीपर्पज हॉल, प्रशासनिक कक्ष, लिफ्ट और चार अतिरिक्त कक्ष बनाए गए हैं। भवन में एक लाइब्रेरी भी होगी। इसे धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

Next Post

भीषण सड़क हादसे में दंपत्ति का निधन, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Mon Jul 27 , 2026
उज्जैन-गरोठ हाईवे पर हुआ था दर्दनाक हादसा कायथा, अग्निपथ। उज्जैन-गरोठ हाईवे पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कायथा के प्रतिष्ठित व्यापारी जगदीश राठौर और उनकी पत्नी मनोरमा राठौर का सोमवार को एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार राठौर परिवार रविवार को भेरू […]

Breaking News