राज्य स्तरीय कुश्ती में सीहोर के वैदिक चौहान को स्वर्ण, राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उज्जैन में राज्य स्तरीय कुश्ती में छाए सीहोर के छात्र

सीहोर, अग्निपथदमदार खेल से राज्य प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में लुर्दमाता स्कूल के छात्र वैदिक चौहान ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वैदिक ने पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ अखाड़े में उतरकर सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से खेलप्रेमियों और स्कूल परिवार में खुशी की लहर है।

विद्यालय परिवार ने जताई खुशी, राष्ट्रीय मंच के लिए दी शुभकामनाएं

वैदिक की इस सफलता पर लुर्दमाता स्कूल के मैनेजर प्रभुदास तिर्की, प्रिंसिपल सिस्टर कृपा, स्पोर्ट्स टीचर मोहनिश त्रिवेदी एवं लोकेश परमार ने उन्हें बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि वैदिक का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि वे अपनी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय मंच पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सीहोर का नाम रोशन करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर की तैयारी में जुटे वैदिक

राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद वैदिक चौहान अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गए हैं। नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन के बल पर वे देश भर से आने वाले पहलवानों को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

00000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News