इन दिनों दीपावली पर्व की धूम मची हुई है। पूरे बाजारों में दीपावली की रौनक नजर आने लगी है। कपड़ा, बर्तन, सहित अन्य बाजार दीप पर्व की चकाचौंध में सराबोर हो गया है। सभी दूर काफी भीड़-भाड़ नजर आ रही है। इस भीड़ के बीच सावधानी रखने की भी बहुत अधिक आवश्यकता है। वर्तमान में कोरोना काफी हद तक कम होकर नियंत्रित नजर आ रहा है। किंतु पूरी तरह से अभी तक कोरोना का संकट समाप्त नहीं हुआ है। औसतन आठ से दस मरीज रोज नजर आ रहे हैं। हालांकि कोरोना के मरीजों का स्वास्थ्य भी औसतन तेजी से सुधरता नजर आ रहा है। फिर भी जिस तरह से लगातार केंद्र सरकार व स्वास्थ्य विभाग सचेत कर रहा है कि एक बार फिर कोरोना की वापसी हो सकती है। वह एक सावधानी का ही संदेश है। विश्व के कई देशों में कोरोना के मरीजों की संख्या में एकाएक काफी इजाफा हुआ है। इस कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली भी शामिल है। दिल्ली में एक दिन में कोरोना के रिकार्डतोड़ मरीज मिले हैं। इसी के साथ पांच दर्जन से ज्यादा लोगों ने एक दिन में अपनी जान भी राजधानी दिल्ली में गंवा दी है। जिस तरह से विश्व सहित दिल्ली में कोरोना ने वापसी की है वह किसी भी मान से शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता। त्यौहारों के समय बाजार में काफी भीड़ जमा होती है, इस दौरान कई लोग बिना मॉस्क के होते हैं, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पाता। सावधानी की अब और जरूरत है।
Next Post
अयोध्या में दीपोत्सव: राम मंदिर में पहली बार जलेंगे 11 हजार दीप
Fri Nov 13 , 2020
6 लाख दीयों से जगमगाएगा सरयू तट अयोध्या। दीपोत्सव से पहले आयोध्या का रात का नजारा। पूरी नगरी को भगवान राम के स्वागत के लिए सजाया गया है। दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सज गई है। आज पहली बार रामलला मंदिर में 11 हजार दीप जलाए […]
यह भी पढ़ें
- 5 years ago
खबरों के उस पार: जमीं खिसकी तो संभले पहलवान..!
- 5 years ago
भाजपा का शक्ति प्रदर्शन..!