अयोध्या में दीपोत्सव: राम मंदिर में पहली बार जलेंगे 11 हजार दीप

6 लाख दीयों से जगमगाएगा सरयू तट

अयोध्या। दीपोत्सव से पहले आयोध्या का रात का नजारा। पूरी नगरी को भगवान राम के स्वागत के लिए सजाया गया है।

दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सज गई है। आज पहली बार रामलला मंदिर में 11 हजार दीप जलाए जाएंगे, उधर सरयू के 24 तटों को छह लाख दीयों से सजाया गया है। ये भी आज शाम जगमगाएंगे।

दीपोत्सव के मौके पर निकाली गई झांकियों में शामिल स्थानीय कलाकार।

दीपोत्सव के मौके पर निकाली गई झांकियों में शामिल स्थानीय कलाकार।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाम को राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दीप जला कर दीपोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस बीच कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए अयोध्या को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों के अयोध्या में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले झांकी निकाली गई।
अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के उद्घाटन से पहले झांकी निकाली गई।

दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन

सरयू के तटों पर सजी दीप श्रृंखला में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है। अवध यूनिवर्सिटी के कला और फाइन आर्ट विभाग के स्टूडेंट्स ने दीपों के साथ राम कथा के प्रसंगों का दिखाया है।

अयोध्या में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी।

अयोध्या में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी।

प्रमुख झलकियों में घाट संख्या दो पर सामाजिक समरसता और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया है। घाट संख्या तीन पर वनवास से 14 साल बाद लौटे भगवान श्रीराम के पुष्पक विमान को दीपों से तैयार किया गया है। घाट संख्या पांच पर पहाड़ लेकर उड़ते हनुमानजी की छवि दिखाई गई है। वहीं घाट संख्या 10 पर श्रीराम दरबार की पेंटिग बनाई गई है।

अयोध्या में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी।

अयोध्या में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी।

ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया

DIG दीपक कुमार के मुताबिक, ड्रोन कैमरे से पूरे अयोध्या की निगरानी की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अयोध्या में ही 12 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। एंबुलेंस और मरीज वाहनों के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

दीपोत्सव 2020 के मुख्य कार्यक्रम

  • 3 बजे मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • 3:30 बजे मुख्यमंत्री और राज्यपाल रामलला के सामने पहला दीपक जलाएंगे।
  • 4 बजे राम जन्मभूमि परिसर से मुख्यमंत्री और राज्यपाल राम कथा पार्क रवाना होंगे।
  • राम कथा पार्क में भगवान श्रीराम और माता सीता का स्वागत करेंगे। राज्याभिषेक भी होगा।
  • शाम 5 बजे मुख्यमंत्री और राज्यपाल सरयू के घाट पर आरती करेंगे। इसके बाद राम की पैड़ी पर दीपदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के गृहमंत्री बोले कोई पाबंदी नहीं खूब फोड़ो पटाखे

Fri Nov 13 , 2020
भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के दो घंटे पटाखे जलाने के आदेश को 24 घंटे बाद ही पलट दिया है। उन्होंने कहा कि पटाखा फोड़ने की कोई समय सीमा नहीं है, खूब पटाखे फोड़ें। दिवाली महापर्व को खूब उत्साह से मनाएं, कोई समय सीमा नहीं है। […]

Breaking News