स्कूलों में महीनों बाद फिर बजेगी घंटी

9 से 12 तक रेगुलर क्लास 20 नवंबर और छठवीं से आठवीं तक 1 दिसंबर से लगाने की तैयारी

उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश के स्कूलों में 30 नवंबर से रेगुलर क्लास लगाने की तैयारी है। शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंजूरी के लिए नोटशीट भेज दी है।

मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते आठ महीने से बंद स्कूल 20 नवंबर से खोलने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी नोटशीट मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी है। शिक्षा विभाग की नोटशीट के मुताबिक, 9वीं से 12वीं तक की क्लास 20 या 25 नवंबर से शुरू की जा सकती हैं। कक्षा 6 से 8 तक की क्लास 1 दिसंबर से शुरू करने की बात कही गई है। हालांकि, स्कूल पूरी क्षमता के साथ नहीं चलेंगे। हर क्लास में बच्चों की संख्या भी तय की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है कि मिडिल और हाईस्कूल सप्ताह में छह की जगह चार दिन खोले जा सकते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के मुताबिक हाईस्कूल कुछ गाइडलाइन के साथ 20 से 25 नवंबर के बीच खोलने की तैयारी है। मिडिल स्कूल 1 दिसंबर से खोलने के लिए विभाग सहमत है। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही लेंगे। प्राइमरी कक्षाओं पर फैसला पैरेंट्स से चर्चा के बाद होगा।

अभी चल रही हैं 9वीं से 12वीं की क्लास

में कोरोना के चलते मार्च से स्कूल बंद हैं। अनलॉक 4 के दौरान 21 सितंबर से केवल 9वीं से 12वीं तक के स्कूल आंशिक रूप से खोलने का फैसला किया गया था। इसके लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी की गई थी। अभी एक क्लास में 12 से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा है। बच्चे एक या दो घंटे के लिए ही स्कूल आ रहे हैं। आठवीं तक की क्लास ऑनलाइन ही चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कंजर चुराकर लाते थे बुलेट, दूध व्यवसायी लगाते थे ठिकाने

Fri Nov 13 , 2020
पुलिस ने चार बुलेट और 2 बाइक बरामद की उज्जैन, अग्निपथ। चोरी की बुलेट बेचने की फिराक में पकड़ाए दूध व्यवसायी और उसके साथी की निशानदेही पर शुक्रवार को पुलिस ने 4 बुलेट और 2 बाइक बरामद की है। वाहन कंजरों द्वारा चुराये जाते थे और दोनों दूध व्यवसायी उसे […]

Breaking News