विश्व कल्याण व कोरोना से मुक्ति के लिए दीं 11 हजार आहुतियां

उज्जैन। दीपावली की पावन बेला पर विश्व कल्याण व कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए श्री ऋषभदेव छगनीराम पेढ़ी जैन मंदिर खाराकुआ पर श्री घंटाकर्ण महावीरजी का विशिष्ट हवन अनुष्ठान किया गया। तीन घंटे चले हवन में 11 कुंडीयों पर 11 हजार 111 आहुतियां डाली गई। हवन में शामिल लोगों ने विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए ईश्वर से कामना की। वचनसिध्द आचार्य नरदेव सागर सूरीश्वरजी व आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वरजी, साध्वी दमिता श्रीजी आदिठाणा ने निश्रा प्रदान की।

जैन श्वेतांबर छोटे साथ ओसवाल समाज युवा विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुवासरा के संगीतकार संजय छाजेड़ एंड पार्टी ने सुमधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। विधिकारक बृजेश श्रीमाल व सुजानमल रजावत के आचार्यत्व में हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ। युवा विंग अध्यक्ष राहुल कटारिया व उपाध्यक्ष श्रीपाल रजावत के अनुसार 11 कुंडीय हवन यज्ञ में 27 प्रकार की औषधि व हवन सामग्री का उपयोग किया गया। श्री घंटाकर्ण महावीर को स्वर्ण बरक अर्पित करने के साथ 108 दीपों की आरती उतारी गई।

इस दौरान हवन के मुख्य लाभार्थी अनिलकुमार राहुलकुमार आकाश शेखावत, सहलाभार्थी अनुपकुमार पुनीतकुमार जैन व अमित राठौर दुबई रहे। इस दौरान पूर्व झोन अध्यक्ष रजत मेहता, धीरज चौरडिय़ा, रितेश खाबिया, सुभाष कोठारी, महेन्द्र नाहर, अंकुर नाहर, कपिल कटारिया, राजेश कटारिया, प्रदीप नाहर, सचिन बोहरा सहित विभिन्न समाजजन मौजूद रहे।

आज चढ़ेगा निर्वाण लाडू

खाराकुआ स्थित श्री छगनीराम पेढ़ी मंदिर पर सुबह 5.30 बजे प्रभु महावीर को निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। आचार्य नरदेवसागर सूरीजी महाराज की निश्रा में विधि विधान से प्रभु के निर्वाण दिवस के मौके पर 11 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल सुरक्षाकर्मियों को दिया बोनस की जगह एक माह का वेतन

Sat Nov 14 , 2020
टेंडर शर्तों का किया उल्लंघन, एसआईएस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिसम्बर-2019 से सुरक्षा का ठेका संभालने वाली सिक्यूरिटी एंड इंटेलीजेंस कंपनी ने टेंडर शर्तों का उल्लंघन करते हुए दीपावली पूर्व मिलने वाला बोनस नहीं दिया है। इससे सुरक्षाकर्मियों में घोर निराशा […]

Breaking News