भोपाल के जूता गोदाम में भीषण आग

भोपाल। शहर के हनुमानगंज इलाके में रविवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। हमीदिया रोड स्थित एक जूतों के गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि छह से अधिक फायर स्टेशन से एक दर्जन अग्निशमन गाड़ियों को लगाया गया।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सके। आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के नीचे बने गोदाम में लगी थी, जो बाद में फैलने लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो इसकी चपेट में कई और दुकानें आ सकती थीं। ऐसे में एक बड़ा हादसा होता। क्योंकि यहां पर रिहायशी इलाका भी है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
हनुमानगंज पुलिस के अनुसार आग की सूचना लोगों ने फायर बिग्रेड को दी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग के कारण इलाके में दहशत रही। यहां पर रहवासी इलाका होने के कारण भी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आग पूरी तरह बुझाने के करीब दो घंटे बाद ही लोग घरों में गए।

जमीन पर लेट कर पानी की फुहारें डाली
आग बिल्डिंग के बेसमेंट में पहुंच गई थी। यहां पहुंचने का कोई दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। थोड़ी सी जगह होने के कारण आग बुझाने के लिए जमीन पर लेटकर फायर कर्मियों को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लीडरशिप पर सवाल उठा कांग्रेस पर ही बरसे कपिल सिब्बल, बोले- पार्टी को विकल्प नहीं मानती देश की जनता, छह सालों में नहीं किया आत्मविश्लेषण

Mon Nov 16 , 2020
नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन की हार के बाद कांग्रेस पर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी में ही विरोध के स्वर खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि कांग्रेस को लोग विकल्प नहीं मानते हैं। सिब्बल ने यह टिप्पणी […]

Breaking News