महाकाल क्षेत्र विकास के लिए आज से हटने लगेगे बेगमबाग के मकान

37 परिवारों को दिए तीन-तीन लाख, बाकी से मांगी बैंक डिटेल

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर-रूद्रसागर विकास परियोजना के अंतर्गत महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के विस्तार का काम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। मंदिर विस्तार के लिए जरूरी बेगमबाग क्षेत्र की 1.6 हेक्टेयर जमींन को रिक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने 37 परिवारों को राहत राशि के रूप में 3-3 लाख रूपए दे दिए है।

शेष 213 परिवारों से बैंक खातों की डिटेल मांगी गई है। इन परिवारों से कहा गया है कि यदि 3 दिन में बैंक खाते की जानकारी नहीं दी तो राशि लैप्स हो जाएगी और 7 दिन बाद प्रशासन इनके मकान तोड़ देगा। जिन 37 परिवारों को राहत राशि बांट दी गई है उन्हें शुक्रवार से ही अपने मकान तोडऩे का काम शुरू करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन द्वारा बेगम बाग के ढाई सौ परिवारों को बेगम बाग क्षेत्र से हटने के एवज में प्रत्येक परिवारों को तीन लाख रु की राशि प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया था। प्रारंभिक रूप से उक्त कुल राशि 7 करोड़ 50 लाख रु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के खाते से दी जारीे हैं। उक्त राशि का समायोजन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा किया जाएगा । योजना के अंतर्गत पूर्व में सभी 250 परिवारों को मल्टी में फ्लैट दिए जाने की योजना थी किंतु सभी परिवारों द्वारा मल्टी में न जाते हुए तीन- तीन लाख रु की अनुग्रह राशि लेने पर सहमति प्रदान की गई ।

अब तक कुल 37 परिवारों को राशि उनके खाते में जमा करवा दी गई है और वे 25 जून से अपने मकानों को हटाना प्रारंभ कर देंगे । कलेक्टर आशीष सिंह ने यह जानकारी देते हुए शेष सभी परिवारों से आग्रह किया गया है कि वे आगामी तीन दिवस में अपने बैंक खातों की डिटेल व अन्य जानकारी नगर निगम के संबंधित अधिकारी को तुरंत प्रस्तुत करें।

जिससे कि राशि उनके खाते में अंतरित कर दी जाए। तीन दिन की समय अवधि के बाद यदि कोई व्यक्ति अपने बैंक खातों की डिटेल प्रस्तुत नहीं करता है तो संबंधित व्यक्ति की अनुग्रह राशि लेप्स मानी जाएगी एवं 7 दिन बाद उनको बलपूर्वक हटाया दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैर कानूनी हैं मंगलनाथ रोड के मैरिज गार्डन

Thu Jun 24 , 2021
नगर निगम ने 7 मैरिज गार्डन को थमाए नोटिस, तीन दिन में कागजात दिखाने का कहा उज्जैन, अग्निपथ। खाकचौक से लेकर मंगलनाथ मंदिर तक बने 7 मैरेज गार्डन को नगर निगम ने गुरुवार को नोटिस थमा दिए है। नगर निगम ने इनसे तीन दिन में गार्डन संचालन की अनुमति के […]
mangalnat kshetra marriage garden