MP में टैक्स फ्री हो सकती है धाकड़:कंगना रनोट ने शेयर किया CM चौहान से मुलाकात का अनुभव, बोलीं- ऐसा लगा जैसे फैमिली मेंबर से मिली

भोपाल। कंगना रनोट इन दिनों मध्य प्रदेश में अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग कर रही हैं। पिछले दिनों इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात भी की थी। अब एक बातचीत में उन्होंने इसका अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस के मुताबिक, चौहान राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जब कंगना भोपाल पहुंची थीं, तब पॉलिटिकल यूथ ने उनका विरोध किया था और उन्हें वापस लौटने के लिए कहा था। हालांकि, इसके बावजूद वे अपने शूट पर फोकस रखे हुए हैं।

तीसरी बार प्रदेश में शूट कर रहीं कंगना

कंगना ने ANI से बातचीत में कहा, “यह तीसरी बार है, जब मैं मध्य प्रदेश में शूटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैं ‘पंगा’ और ‘मणिकर्णिका’ यहां शूट कर चुकी हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं सतत रूप से मध्य प्रदेश आ रही हूं। मैंने मामाजी (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) से भी मुलाकात की। उन्होंने हमारा हौसला बढ़ाया। मुझे ऐसा लगा, जैसे मैं अपने परिवार के ही किसी सदस्य से मिल रही हूं। उन्होंने हमें महिला सशक्तिकरण के लिए बढ़ावा दिया और हमारा मार्गदशन भी किया।”

फिल्म को टैक्स फ्री कर सकते हैं मामाजी

‘धाकड़’ में कंगना चाइल्ड ट्रैफिकिंग और वीमेन एक्सप्लॉइटेशन के खिलाफ लड़ती नजर आएंगी। उनकी मानें तो सीएम शिवराज सिंह चौहान फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर सकते हैं।

वे कहती हैं, “उन्होंने (सीएम) हमसे शिकायत की कि हम फिल्मों में भारतीय महिलाओं के पोटेंशियल को नहीं दिखा पा रहे हैं। हमने इस बात को नोट किया। उन्होंने लड़कियों के लिए कई तरह की स्कीम लागू की हैं। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि उनकी टीम इस मामले को देखेगी और वे राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री कर सकते हैं। उन्होंने हमें फुल कोऑपरेशन का भरोसा दिलाया। हम उनके बहुत आभारी हैं।”

विवादित बयान देकर चर्चा में थीं कंगना

कंगना ने पिछले दिनों कानून को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद वे खूब चर्चा में रही थीं। उन्होंने कहा था कि हमारा लॉ सिस्टम दकियानूसी और पुराना है, जिसमें वर्षों तक फाइलें चलती जाती हैं। न्याय मिलने में कई साल लग जाते हैं। पीड़ित का सबसे ज्यादा शोषण पुलिस और कानून करते हैं।

इसके आगे कंगना ने सऊदी अरब का उदाहरण दिया था और कहा था, “वहां गैंगरेप के आरोपी को चौराहे पर लटका दिया जाता है। मुझे लगता है, जब तक ऐसे 5-6 उदाहरण गैंगरेप और अन्य घटनाओं में सेट नहीं करेंगे, तब तक इस पर अंकुश नहीं लगेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वॉट्सऐप की नई सफाई : नई पॉलिसी का असर सिर्फ बिजनेस अकाउंट्स में भेजे गए मैसेज पर होगा

Tue Jan 12 , 2021
 वॉट्सऐप ने अपनी नई पॉलिसी को लेकर एक बार फिर सफाई दी है। उसने कहा है कि इस पॉलिसी से यूजर के प्राइवेट मैसज को खतरा नहीं है। यानी फ्रेंड्स या फैमिली के साथ की जाने वाली चैट पूरी तरफ सुरक्षित रहेगी। ये अपडेट सिर्फ बिजनेस अकाउंट्स में भेजे गए […]

Breaking News