बच्चों से दुष्कर्म कर फरार बाबा का कोर्ट में सरेंडर, रिमांड पर भेजा

धोखाधड़ी के आरोपी ने भी समर्पण किया,जेल वारंट बना

उज्जैन,अग्निपथ। जीवाजीगंज थाने के गंभीर प्रकरणों में फरार दो लोगों ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों में एक ढोंगी बाबा है, जिस पर बच्चों से अप्राकृतिक कृत्य का आरोप है। वहीं दूसरे पर धोखाधड़ी के केस में फरार होने पर ईनाम घोषित किया गया था।

आरोपी बना फरियादी

जीवाजीगंज थाने के रिकार्डनुसार इंदौर हाल मुकाम तिलकेश्वर क्षेत्र का कब्रिस्तान निवासी शाहीद बाबा के खिलाफ करीब तीन माह पहले तीन बच्चों से अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज है। घटना के बाद से फरार शाहिद को तलाश रहे थे।

इसी बीच दोपहर में उसने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। मामले में टीआई गगन बादल ने बताया कि घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी बाबा को शुक्रवार तक रिमांड पर ले लिया। याद रहे बाबा ने चिमनगंज थाने में उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का केस दर्ज करवाया था।

सिंहस्थ भूमि में धांधली: सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन को कृषि भूमि बताकर प्लाट बेंचने के मामले में करीब तीन माह पहले जीवाजीगंज पुलिस ने कमल भाटी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। प्रकरण कायम होने के बाद कमल के फरार होने पर एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने उस पर दो हजार रुपए ईनाम घोषित कर दिया था।

पुलिस उसे पकड़ पाती इससे पहले ही कमल गुरुवार शाम स्थानीय कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश देकर वारंट जारी कर दिया,लेकिन देरी होने के कारण पुलिस उसे थाने ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मार्ट मीटर का तार गिरने से महिला को लगा करंट, मौत

Thu Aug 25 , 2022
परिजनों और रहवासियों को हंगामा, पांच पर केस दर्ज उज्जैन, अग्निपथ। स्मार्ट मीटर में लगा तार गुरुवार दोपहर महिला पर गिर गया। करंट लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मीटर बदलने आये कर्मचारी मौके से भाग निकले थे। शहरभर में पश्चिम विद्युत वितरण क […]
current death

Breaking News