अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत

देवास, अग्निपथ। पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत अधिकारी के पुत्र की दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक मक्सी रोड़ स्थित ग्राम सिया के समीप गिट्टी खदान में कार्य करता है, शनिवार सुबह वह से किसी काम से अपने दो पहिया वाहन से जा रहा था। उसी दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिस में उसकी मौके पर मौत हो गई।

मृतक रवि
मृतक रवि

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार रवि पिता परसराम चंदेल उम्र 27 वर्ष शनिवार सुबह करीब 10 बजे एबी रोड़ स्थित सिया के समीप अपने दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 41 एमवाय 0239 से गिट्टी खदान पर जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है रवि गिट्टी खदान पर बिल्टी काटने का कार्य करता था और प्रतिदिन की तरह अपनी साइट पर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर बीएनपी थाना पुलिस पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक विवाहित था जिसके दो बच्चे हैं। पिता पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर पदस्थ है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया। फिलहाल बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिहरा हत्याकांड: आरोपियों ने बताया कैसे मारा था पिता-पुत्र को

Sun Apr 17 , 2022
इंगोरिया में पुलिस ने की तफ्तीश, अब दोनों को ले जाएंगे हरिनगर उज्जैन, अग्निपथ। नागर परिवार के तिहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने शनिवार को पिता-पुत्र की हत्या का चित्रण पुलिस के सामने रखा। दोनों को पुलिस इंगोरिया लेकर पहुंची थी। अब दोनों को हरिनगर ले जाया जाएगा। 11 अप्रैल […]

Breaking News