प्रदेश के गृहमंत्री बोले कोई पाबंदी नहीं खूब फोड़ो पटाखे

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के दो घंटे पटाखे जलाने के आदेश को 24 घंटे बाद ही पलट दिया है। उन्होंने कहा कि पटाखा फोड़ने की कोई समय सीमा नहीं है, खूब पटाखे फोड़ें। दिवाली महापर्व को खूब उत्साह से मनाएं, कोई समय सीमा नहीं है। बस कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें।

जब उनसे पूछा गया कि प्रशासन ने दिवाली और आगे आने वाले त्योहारों में दो घंटे ही पटाखे फोड़ने का आदेश दिया है। इस पर नरोत्तम ने कहा कि एनजीटी के आदेश के संबंध में उन्होंने आदेश दिया होगा, लेकिन कोई समय सीमा नहीं है। ये हमारा त्योहार है और इसे धूमधाम से मनाएं। तीन दिन पहले सीएम शिवराज ने भी कहा था कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दीवाली खूब अच्छे से मनाएं।

बता दें कि गुरुवार को ही उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया था कि दीपावली और अन्य त्योहार के दिन सिर्फ रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी। इस आदेश में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शहर में वायु गुणवत्ता की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इस कारण पूरे उज्जैन जिले में अब सिर्फ 2 घंटे ही पटाखे फोड़े जाएंगे।

आदेश में छठ पूजा, क्रिसमस और नववर्ष भी शामिल था
आदेश सिर्फ दीपावली के लिए ही नहीं है, बल्कि दीपावली के साथ अन्य त्यौहारों जैसे छठ पूजा, क्रिसमस और नव वर्ष की रात पर भी लागू रहेगा। हालांकि दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि प्रदेश में खुशियों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। प्रदेश वासी दिल खोलकर पटाखे चला सकेंगे।

एनजीटी के आदेश का उल्लेख किया गया है
कलेक्टर ने धारा 144 के तहत अधिकारों का उपयोग करते हुए इस आदेश को जारी किया है। इस आदेश में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) नई दिल्ली द्वारा पारित 9 नवंबर के आदेश का हवाला दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Google करने जा रही है आपका Gmail अकाउंट बंद, फटाफट जानें बचने का तरीका

Fri Nov 13 , 2020
नई दिल्ली। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना. Google बहुत जल्द आपका Gmail अकाउंट बंद कर सकती है. गूगल इसके लिए अपनी तैयारी कर चुकी है. गूगल अपने उपभोक्ता के अकाउंट के लिए नई नीतियां ला रहा है, जो अगले साल 1 जून से प्रभावी होंगी.  साथ ही यदि आप […]

Breaking News