आखिरी वनडे मैच जीतकर भारत ने बचाई लाज, सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम

केनबरा. ओवल में बुधवार को खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से खत्म किया। हालांकि लगातार दो वनडे मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी थी। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 303 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मेजबान टीम तीन गेंद बाकी रहते 289 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इससे पहले भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे अधिक 76 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौका और एक छक्का भी जड़ा। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 78 गेंदों में 63 और रविंद्र जडेजा ने 50 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 66 रनों का अहम योगदान दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्टन एगर ने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि एडम जाम्पा ने 10 ओवर में 45 रन देकर 1 और सीन एबट ने इतने ही ओवर में 84 एवं जोश हेजलवुड ने 66 रन देकर क्रमशः एक-एक विकेट हासिल किए।

पारी का आखिरी ओवर करने आए जसप्रीत बुमराह ने तीसरी गेंद पर एडम जाम्पा को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को तीसरे वनडे मैच में 13 रनों से जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 10 विकेट पर 289 रन ही बना सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेशों में भी किसानों के लिए लड़ाई:अमेरिका-कनाडा में बसे पंजाबियों ने सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया, प्रोटेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे

Wed Dec 2 , 2020
अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और दूसरे देशों में बसे पंजाबी किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक्टिव आंदोलन के समर्थन में आई सपोर्ट फॉर्मर प्रोटेस्ट, किसान एकता जिंदाबाद, स्टैंड विद फॉर्मर जैसे हैश टैग ट्रेंड हो रहे हैं चंडीगढ़. कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान […]

Breaking News