आस्था पर आघात: अपने फैसले से पलटा प्रशासन नहीं निकलेगी महादेव सवारी और चलसमारोह

बडऩगर, अग्निपथ। सावन सवारी और मुहर्रम के चलसमारोह को लेकर दो दिन पहले शांति समिति की बैठक में लिए अपने फैसले से प्रशासन पलट गया है। अब महादेव व सवारी या अन्य चलसमारोह को 50 मीटर के दायरे में निकालने पर भी रोक लगा दी है।

शनिवार शाम को थाना परिसर पर एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा, एसडीएम निधि सिंह, एसडीओपी अरविंद सिंह, तहसीलदार सुरेश नागर व थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने सवारी समिति प्रमुख, शहर काजी व मुहर्रम समिति प्रमुख के साथ बैठक की। इसमें कलेक्टर द्वारा लिखित सूचना पत्र देकर शासन द्वारा व कलेक्टर जिला उज्जैन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने का फरमान सुनाते हुए हस्ताक्षर लिऐ गये।

यह फरमान

सूचना पत्र में कहा गया कि वर्तमान कोविड़ -19 परिदृश्य के चलते म.प्र.शासन द्वारा गाईड लाईन जारी की गई हैं जिसके अनुसार सभी तरह के चल समारोह प्रतिबंधित किये गये हैं । जिला उज्जैन के जिला दण्डाधिकारी द्वारा भी जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में आगामी श्रावण माह में सवारी नही निकालने संबंधी निर्णय लिया गया हैं । अत: आपको सूचित किया जाता हैं कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं जिला दण्डाधिकारी उज्जैन के आदेशानुसार दिशा निर्देशों का पालन कर किसी भी प्रकार का कोई चल समारोह नहीं निकाला जावे व ना ही किसी प्रकार का कोई जन समूह एक स्थान पर एकत्र किया जावे। मंदिर परिसर में ही पूजन कर परम्परा का निर्वाह किया जावे।

आज भ्रमण पर नहीं निकलेंगे सोमेश्वर महादेव

सावन मास में परम्परा अनुसार सोमेश्वर महादेव, त्र्यंबकेश्वर महादेव, मंगलेश्वर महादेव, एवं बुद्धेश्वर महादेव के नगर भ्रमण को लेकर फिर नया आदेश सामने आया है। इसके चलते रविवार शाम को सोमेश्वर महादेव के भ्रमण सहित आगामी दिनों में तीनों महादेव व भादवा मास के प्रथम सोमवार को सामूहिक रूप से चारों महादेव की सामूहिक सवारी सहित मुहर्रम के जुलुस आदि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

जिलाधीश से मिलेगा प्रतिनिधि मण्डल

गत दिवस शांति समिति की बैठक में प्रशासन द्वारा ये निर्णय सुनाया गया था की सवारी व चल समारोह 50 मीटर दायरे में एवं आधे घंटे में तय करना होगा। किंतु इस निर्णय पर शांति समिति सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान नहीं की थी। जिससे संशय बरकरार था व उम्मीद थी कि प्रशासन समिति सदस्यों के सुझाव पर अमल करेगा। किन्तु शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय सामने आया कि अब किसी भी प्रकार से सवारी या चल समारोह नहीं निकलेंगे जिसके चलते तय किया गया है कि जिलाधीश के समक्ष प्रतिनिधि मण्डल उपस्थित होकर नियमों में शिथिलता के लिए गुहार लगायेगा।

अग्निपथ के सवालो अधिकारीयों के जवाब

कोई भी चल समारोह नहीं निकलेगा। मंदिर परिसर के बाहर भी कोई आयोजन नहीं होंगे। -निधि सिंह, एसडीएम

शासन के निर्णय के निर्देशों के तहत कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। परिसर के बाहर किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं है। – रविंद्र वर्मा, एडिशनल एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

80 फीसदी से ज्यादा सोयाबीन की फसल में अफलन से किसान परेशान

Sat Aug 14 , 2021
जावरा, अग्निपथ। तहसील के कई गांव नवेली, लोद, रानीगांव, मावता, रियावन, रिंगनोद, मोरिया, रोजाना, मोयाखेड़ा, मल्लाखेडी आदि के किसान इन दिनों अपनी सोयाबीन की फसल खराब होने के कारण परेशान हैं। किसानों ने बताया कि वर्तमान में सोयाबीन के पौधे तो अच्छे बड़े हो गए है किन्तु अफलन ने चिंताएं […]

Breaking News