उज्जैन में हुई देशद्रोही घटना के विरोध में युवा मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

तराना। उज्जैन में हुई गत दिनों देश विरोधी नारे लगाने एवं नगर की शांति भंग कर अराजक माहौल बनाने को लेकर विरोध जताया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्पित बेकारिया एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा के नेतृत्व में घटना के विरोध में राज्यपाल के नाम तराना थाना प्रभारी संजय मंडलोई को ज्ञापन दिया गया।

इसमें मामले की जल्द जांचकर दोषियों को कठोरतम सजा एवं रासुका लगाने का अनुरोध किया। ज्ञापन का वचन पूर्व एल्डरमैन अजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर महेश जोशी, संजय जैन, सतीश चौहान, नीरज राठौर, अमित ठाकुर, राजेश जोशी, लोकेश ठाकुर, गोलू कसेरा, चिराग मित्तल, श्याम चौहान, विनय शर्मा, चेतन, कालू सचिन बोड़ाना सहित युवा मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरदा: जगह बदलने से राखी का कारोबार रहा मंदा

Sat Aug 21 , 2021
हरदा, अग्निपथ। राखी के त्योहार को लेकर आमजन में उत्साह है लेकिन दुकानदारों की ग्राहकी कम ही रही। बहनों ने भाइयों के लिए राखी तो ली लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग भूल गईं।0 इस बार राखी काराबारियों के लिए दुकान लगाने की जगह में किया बदलाव फायदेमंद नहीं रहा। दुकानदारों का कहना […]
Harda Rakhi Raunak

Breaking News