उन्हेल में बाइक भिड़ंत, एक की मौत-तीन घायल

उज्जैन, अग्निपथ। 2 बाइक की आमने-सामने सोमवार दोपहर हुई भिड़ंत के बाद एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हो गये। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
उन्हेल थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम पासलोद में 2 बाइक की भिड़ंत हो गई थी। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। दूसरी पर अकेला युवक था। दुर्घटना के बाद नागेश्वर पिता तेजाराम 30 निवासी पासलोद की मौत हो गई। उसके साथ सवार राहुल और बालाराम घायल हुए है। दूसरी बाइक पर धर्मेन्द्र पिता अमृतलाल भाट सवार था। वह भी घायल हुआ है। तीन घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मृतक के मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जा रहा है दोनों बाइक के चालक काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा थे।

नागदा रोड पर दुर्घटना में 2 की मौत

उन्हेल थाना क्षेत्र के नागदा रोड़ पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार में दौड़ती कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक उमेश पिता बालू और मनीष पिता कैलाश की मौत हो गई थी। बताया जा रहा था कि दोनों मिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे। नागदा से उन्हेल घर लौटते समय दुर्घटना हुई है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिवाली पर कलाली में शराब पी रहे बदमाश की चाकू घोपकर हत्या

Mon Nov 16 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। देशी शराब दुकान में रंजिश के चलते दीपावली पर हत्या कर भागे बदमाश को पुलिस ने सोमवार दोपहर हिरासत में ले लिया। उसे मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बदमाश पर एक मामला पूर्व में दर्ज है। मृतक पर भी करीब 5 आपराधिक मामले दर्ज थे। महाकाल […]

Breaking News