उलझन में पिछले 17 लाख, 21 लाख दीए की फिर से तैयारी

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्री पर्व पर शिप्रा तट पर एक बार फिर से लाखों की संख्या में दीपक प्रज्वलित करने की तैयारी की जा रही है। इस बार नए लक्ष्य के रूप में शिप्रा तट पर 21 लाख दिए लगाना तय किया गया है। मजे की बात यह है कि पिछली शिवरात्रि पर लगाए गए 11 लाख दीपकों पर हुए खर्च के 17 लाख रुपए का भुगतान ही अब तक नगर निगम से नहीं हो सका है। दीए की रोशनी में हुए एक खेल की वजह से यह भुगतान उलझकर रह गया है। जो अधिकारी यह भुगतान करेगा, वह फंसेगा, लिहाजा निगम अधिकारियों ने इस मामले में अपने हाथ खड़े कर दिए है।

2 मार्च को महाशिवरात्री पर्व पर उज्जैन में शिप्रा तट पर 11 लाख 71 हजार 78 दीपक प्रज्वलित करने का वल्र्ड रिकार्ड बनाया गया था। हालांकि यह रिकार्ड दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर अयोध्या में तोड़ भी दिया गया है। शुक्रवार को उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने विक्रमोत्सव को लेकर एक बैठक की। इसी बैठक में महाशिवरात्री पर्व पर उज्जैन में इस बार नए लक्ष्य के साथ 21 लाख दीपक प्रज्वलित करने के लक्ष्य पर बातचीत की गई है।

इसलिए अटका पुराना भुगतान

2 मार्च को उज्जैन में 14 लाख दीपक प्रज्वलित करने का लक्ष्य तय किया गया था। इसी मान से तैयारियां की गई। नगर निगम ने तय किया था कि वे अपने कर्मचारियों के माध्म से ही घाटो पर दीपक के लिए ब्लॉक बनवाएगी। ऐन वक्त पर इसमें एक जनप्रतिनिधि की रिकमेंड पर एक एजेंसी संलिप्त हो गई। इस एजेंसी ने घाट पर ब्लॉक बनाने का काम अपने हाथ में लिया और इसके एवज में नगर निगम में 17 लाख रूपए भुगतान का बिल लगा दिया। इस काम के लिए न तो नगर निगम से किसी तरह का टेंडर जारी हुआ था, न ही कोई वर्क आर्डर जारी हुआ। बिना टेंडर-वर्क आर्डर के एडवांस काम का भुगतान नगर निगम में होता रहा है लेकिन वे ज्यादातर सिविल काम होते है। ब्लॉक पेंट करने के काम का भुगतान जो अधिकारी स्वीकृत करेगा, वह फंसेगा लिहाजा किसी ने इसमें हाथ ही नहीं डाला।

मुझे इस तरह के किसी भुगतान की जानकारी नहीं है। प्रकरण यदि मेरे संज्ञान में आएगा तो उचित परामर्श लेकर मामला हल करेंगे।

– आदित्य नागर, अपर आयुक्त वित्त, उज्जैन नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बालिका से दुष्कर्म करने वाले को पांच साल की कैद

Sat Dec 10 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। एक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में नागदा की विशेष न्यायालय ने फैसला सुनाया। करीब पांच चार साल पहले हुई घटना में कोर्ट ने दोषी को पांच साल की सजा सुनाई है। पुलिस रिकार्डनुसार 22 फरवरी २०18 की रात करीब 8 बजे नागदा में एक बालिका […]

Breaking News