एक घंटे पीछा कर पकड़ी गौ तस्करों की गाड़ी, लगाई आग

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड़ पर देर रात हिंदूवादी संगठन से जुड़े युवाओं ने गायों की तस्कर करने पर एक पीकअप में आग लगा दी। युवकों ने करीब एक घंटे तक पीछाकर गाड़ी को पकड़ा तो उसमें सवार लोग भाग गए। आगजनी के मामले में घट्टिया पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बडऩगर रोड से सोमवार रात करीब 11 बजे कुछ लोग पीकअप में गाय भरकर ले जा रहे थे। पता चलते ही हिंदूवादी संगठन के युवक फोर व्हीलर से पीछा करते हुए वीडियो बनाते रहे। पीछा करते देख पीकअप चालक गाड़ी दौड़ाते हुए घट्टिया स्थित सरकारी अस्पताल के पीछे पहुंच गया। यहां पहले से ही गाड़ी रौकने का इंतजाम देख उसमें सवार लोग गाड़ी छोडक़र भाग गए।

इस पर हिंदूवादी संगठन के युवकों ने गाय उताकर गाड़ी में तोडफ़ोड़ की और आग लगा दी। हालांकि टीआई विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि पीकअप में डीजल टैंक फूटने से आग लगी है,लेकिन उन्होंने दो नामजद सहित करीब एक दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डरकर ट्रक में घुसी पिकअप

युवकों द्वारा बनाए वीडियो से पता चलता है कि तस्करों की गाड़ी का करीब 56 मीनिट पीछा किया गया। युवकों द्वारा धमकाते हुए घट्टिया में बैरिकैट लगाने पर चालक ट्रक से टकराने के बाद एक ढाबे में घुस गया। हालांकि चोंट नहीं लगने पर वह गाड़ी में सवार सभी लोग भाग गए।

पूर्व में हो चुकी है मौत

उल्लेखनीय है कि गाय से भरी गाड़ी पकडऩे के चक्कर में कुछ समय पूर्व घट्टिया में एक युवक ट्रक के नीचे आ गया था। घटना में उसकी मौत हो गई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने गाय से भरी गाड़ी पकडऩे के बजाए सूचना देने का आव्हान किया था,लेकिन कुछ युवक वसूली के चक्कर में गाय से भरे वाहनों का पीछा करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विदेश मंत्री एस. जयशंकर महाकाल की शरण में

Tue Jan 10 , 2023
सोशल मीडिया पर लिखा- देश की प्रगति और विश्व कल्याण की कामना की उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मलेन में हिस्सा लेने पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने आरती के बाद धोती सोला पहनकर भगवान महाकाल को जल […]

Breaking News