विदेश मंत्री एस. जयशंकर महाकाल की शरण में

सोशल मीडिया पर लिखा- देश की प्रगति और विश्व कल्याण की कामना की

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मलेन में हिस्सा लेने पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने आरती के बाद धोती सोला पहनकर भगवान महाकाल को जल अर्पण कर देश की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की।

तीन दिन से चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मलेन में शामिल होने आए 100 से अधिक मेहमानों ने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन का लाभ लिया है। इसी क्रम में देश के विदेश मंत्री इस जयशंकर भी सुबह होने वाली भस्म आरती में पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होने के बाद बाबा महाकाल के गर्भगृह में पहुंचकर महाकाल का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान विदेश मंत्री का आशीष पुजारी ने पूजन अभिषेक करवाया। दर्शन का लाभ लेने के पश्चात विदेश मंत्री महाकाल लोक देखने भी गए। उन्होंने महाकाल लोक में हुए कार्य को सराहा और साथ में फोटो सेशन भी करवाकर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला राष्ट्र की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्यप्रदेश बिजनेस का बड़ा डेस्टिनेशन-धर्मेंद्र प्रधान

Tue Jan 10 , 2023
केंद्रीय मंत्री ने भगवान महाकाल के दर्शन किए, महाकाल लोक की तारीफ़ की उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता कैबिनेट मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री […]

Breaking News