एसडीएम ने वैध खदान पर कर दी कार्रवाई, पकड़े गिट्टी भरे डंपर

उज्जैन,अग्निपथ। अवैध उत्खनन व भंडारण करने वालों के खिलाफ भी प्रशासन ने मुहिम छेड़ रखी है। इसी के चलते रविवार सुबह एसडीएम संजीव साहू ने देवासरोड़ कार्रवाई की। उन्होंने गिट्टी भरे आधा दर्जन ट्रैक्टर व दो डंपर बिना रायल्टी चलने की शंका में पकड़े साथ ही एक खदान पर एकत्रित गिट्टी जब्त करवा दी। खास बात यह है कि खदान व डंपर के सही होने पर भी कार्रवाई की। नतीजतन अधिकारियों को मामले मेें बेकफुट पर आना पड़ सकता है।

सर्वविदित है नकली खाद्य सामग्री व दवा बनाने वालों के बाद प्रशासन अवैध खदान चलाने वालों की धरपकड़ में लगा हुआ है। इसी के चलते रविवार सुबह एसडीएम साहू खनिज निरीक्षक रश्मि पांडे को लेकर देवासरोड पर अवैध खनिज भंडारण व परिवहन करने वालों को पकडऩे पहुंच गए। साहू ने बिना रायल्टी खनिज भरे खनिज ढो रहे छह ट्रैक्टर जब्त कर लिए। बाद में वह अमित जिंदल की खदान व पेवर ब्लॉक की फैक्ट्री पर पहुंचे।

यहां गिट्टी, चूरी भंडारण देख बिना दस्तावेज देखे जब्ती करवा दी। उन्होंने रायल्टी भकर गिट्टी परिवहन कर रहे जिंदल के दो डंपर भी पकड़ लिए। जानकारी के बाद अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इसे देख तय है कि दस्तावेजों को देखने के बाद अधिकारियों को कार्रवाई वापस लेना पड़ सकती है। हालांकि एसडीएम साहू ने दावा किया है कि उन्होंने बिना अनुमति भंडारण करने पर कार्रवाई की है।

प्रतिस्पर्धा में कार्रवाई

सर्वविदित है 19 दिसंबर को एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी, तहसीलदार पूर्णिमा सिंघी ने भैरवगढ़ स्थित भदेड़मय चक में प्रवीण व नवीन नारंग की अवैध खदान पकड़ी थी। अधिकारियों ने यहां से बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन के साथ ही ट्रैक्टर, क्रेशर, जेसीबी व डंपर सहित करीब 87 लाख की सामग्री जब्त की थी। सूत्रों की माने तो साहू ने इसी प्रतिस्पर्धा के चलते जिंदल की वैध खदान पर ही कार्रवाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशोरी को भगाकर ले जाने वाले को खंबे से बांधकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

Sun Dec 20 , 2020
उज्जैन,अग्निपथ। नीलगंगा क्षेत्र में रविवार को लोगों ने एक युवक को पकड़ा और पोल से बांधकर जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर आरोप है कि वह दो दिन पूर्व किशोरी को भगाकर ले गया था। पुलिस किशोरी को बरामद होने के बाद अपहरण का केस […]

Breaking News