किशोरी को भगाकर ले जाने वाले को खंबे से बांधकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

उज्जैन,अग्निपथ। नीलगंगा क्षेत्र में रविवार को लोगों ने एक युवक को पकड़ा और पोल से बांधकर जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर आरोप है कि वह दो दिन पूर्व किशोरी को भगाकर ले गया था। पुलिस किशोरी को बरामद होने के बाद अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

देवाशीष नगर निवासी एक नाबालिग लापता हो गई थी। उसी दिन वेटर का काम करने वाला क्षेत्र का बंटी पिता राधेश्याम धोलपुरे (20) लापता हो गए थे। दोनों के परिजनों ने काफी तलाशा। नहीं मिलने पर 19 दिसंबर को लडक़ी के परिजनों ने बंटी पर किशोरी को बरगलाकर भगाने की शंका जाहिर करते हुए गुमशुदगी दर्ज करा दी।

बावजूद वह किशोरी को तलाश रहे थे। इसी के चलते रविवार सुबह पास ही की झुग्गी बस्ती में बंटी हत्थे चढ़ गया। परिजनों ने उसे पोल से बांधकर जमकर पीटा और झोपड़ी से ही किशोरी को बरामद किया फिर बंटी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने बताया कि किशोरी की मर्जी से ही वह भागे थे।रुपए नहीं होने के कारण शहर से नहीं छोड़ सके इसलिए दोस्त की झोपड़ी में छुपे थे।

पुलिस को नहीं मिले सुराग

टीआई रवींद्र यादव ने बताया कि नाबालिग के परिजन ही किशोरी और आरोपी को थाने लेकर आए। आरोपी को पोल से बांधकर मारपीट की जानकारी नहीं है। अपहरण का केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ मारपीट की शिकायत होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर: दर्शन की बुकिंग नहीं होने पर कर्मचारियों से भिड़े श्रद्धालु

Sun Dec 20 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में रविवार को बाहर से आए श्रद्धालुओं को जब भगवान महाकाल के दर्शन नहीं हो पाए तो उन्होंने प्रशासनिक भवन जाकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पर ड्यूटीरत कर्मचारियों ने उनके भय से प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट का शटर बंद करवा दिया। लेकिन मंदिर […]

Breaking News