कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

देवास, अग्निपथ। शहर के रसलपुर चौराहे पर कंटेनर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसलपुर चौराहे पर बाइक सवार को कंटेनर ने कुचल दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। औद्योगिक थाना पुलिस द्वारा कंटेनर को आगे जाकर पकड़ लिया गया। बाइक पर सवार मृतक के छोटे भाई प्रभुलाल चौधरी ने बताया कि वे इंदौर के निरंजनपुर के रहने वाले हैं। देवास जिले में उनका खेत हैं। वे अक्सर इंदौर से भाई के साथ बाइक से खेत पर आते हैं।

प्रभुलाल ने बताया कि वे अपने बड़े भाई छगनलाल चौधरी के साथ गुरुवार को सुबह इंदौर से देवास के भटूनी जा रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर दो चार पहिया वाहनों के बीच आ गए। इसी दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठे बड़े भाई छगनलाल चौधरी को कंटेनर ने चपेट में ले लिया और कुचल दिया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीेएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बडऩगर में 7 घंटे कार्रवाई कर 100 करोड़ से अधिक की जमीन पर सरकार का कब्जा

Thu Jan 13 , 2022
एसडीएम ने फिर चलवाई जेसीबी, तीन गोडाउन ध्वस्त बडऩगर, अग्निपथ। शहर में 100 करोड़ से अधिक कीमत की सरकारी जमीन बने गोडाउन को जमीदोंज कर प्रशासन ने गुरुवार को उस पर कब्जा ले लिया। करीब 5 हेक्टेयर की बच्छराज जीनिंग फैक्ट्री की जमीन से प्रशासन ने मात्र 12 घंटे केनोटिस […]
Badnagar factory godowan tode 120122

Breaking News