कांग्रेस में फिर बढ़ा विवाद : बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन में हुई गुटबाजी, दो ब्लॉक अध्यक्षों के नहीं कराए भाषण

कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश सोनी और पूर्व पार्षद माया त्रिवेदी के बीच गुटबाजी सडक़ पर आई

उज्जैन। शहर कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ गई है। हालात लगातार तनाव पूर्ण होते जा रहे हैं। महेश सोनी और माया राजेश त्रिवेदी गुट के बीच लड़ाई आज खुलकर सामने आ गई। बिजली कंपनी के खिलाफ आयोजित धरने में न तो माया त्रिवेदी को बोलने दिया गया और न ही दो ब्लॉक अध्यक्षों को भाषण नहीं देने दिया। इससे विवाद अब बढ़ गया है। वहीं धरने में आने से लोग अब कतराने लगे हैं। आज के धरने में गिनती के लोग पहुंचे थे। सभी गुटबाजी में नहीं पढऩा चाहते थे।

बताया जाता है कि बिजली कंपनी के खिलाफ धरने पर माया राजेश त्रिवेदी पहुंची थी। यहां ब्लाक अध्यक्ष मुजीब सुपारी ने मंच का संचालन करने वाले पूर्व पार्षद कैलाश बिसेन से पूर्व पार्षद माया राजेश त्रिवेदी को भी मंच से भाषण देने के लिए बुलाने की बात कही। इस पर कैलाश बिसेन ने अभी रुकने का निर्देश दिया और उसके बाद पूरे कार्यक्रम में माया त्रिवेदी को बोलने का अवसर नहीं दिया गया। इससे वहां मौजूद सभी कांग्रेस नेता हतप्रद रह गए।

बिजली कंपनी की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अव्यवस्था आम जन के यहां आ रहे बढ़े हुए बिल सहित अन्य परेशानियों को लेकर फिर शहर कांग्रेस के नेतृत्व में विद्युत मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में मक्सी रोड बिजली कंपनी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान डॉ बटुकशंकर जोशी, योगेश शर्मा, पूर्व सभापति आजाद यादव, प्रदेश सचिव चेतन यादव, हेमंत सिंह चौहान, कैलाश बिसेन, हाजी सैयद इकबाल ,जाहिद नूर, संचित शर्मा,ललित मीणा, रवि राय, देवव्रत यादव, आनंद मीणा, पुरुषोत्तम कहार, अजय राठौर ,लालचंद भारती नाना तिलकर, राजेश त्रिवेदी, अशोक उदयवॉल, विजय यादव, अर्पित यादव, पप्पू बोरासी, रवि भदोरिया, अशोक भाटी असलम लाला, विजय शर्मा, अशोक माली, सुनील कछवाय,वरुण शर्मा,सत्यनारायण यादव अंजू जटवा, सीता सोनी, माया त्रिवेदी, सोनिया ठाकुर सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

11 सालों तक साथ रहा, अब शादी से मुकरा

Thu Aug 5 , 2021
थाने पहुंची महिला ने कहा, धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा प्रेमी उज्जैन। इंदौर रोड़ स्थित परमेश्वरी गार्डन के समीप कृष्णा परिसर में निवास करने वाली महिला ने कोट मोहल्ला निवासी युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। गुरूवार को महिला थाने पहुंची महिला ने कहा […]

Breaking News