कार बेकाबू होकर खंती में जा गिरी, दो भाइयों की मौत

देवास, अग्निपथ। बरोठा थाना अंतर्गत सुतार खेड़ा-कैलोद मार्ग के बीच शनिवार सुबह एक बेकाबू कार सडक़ किनारे 80 फीट गहरी तलाई में उतर गई। तलाई में कई फीट तक पानी भी भरा था। इससे कार में सवार दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने मशक्कत करके कार में सवार दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। मृतकों की शिनाख्त योगेश पिता सुभाष उम्र 28, रोहित पिता सोहन उम्र 26 निवासी गांव सरपटी के रूप में हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए गए।

कैलोद-सुतार खेड़ा मार्ग पर जिस खंती (तलाई) में कार अनियंत्रित होकर गिरी वह तलाई करीब 80 फीट गहरी बताई जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार आधी से ज्यादा कार पानी में डूब गई थी, ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर भीड़ लगी, रास्ते से आने-जाने वाले लोग भी रुके और मशक्कत के बाद कांच फोडकऱ रस्सी व जेसीबी की सहायता से कार को पानी से बाहर निकाला गया। उक्त तलाई गांव के किसी किसान ने पानी एकत्रित करने के लिए सडक़ किनारे खुदवाई थी लेकिन उसके आसपास कोई तार फैंसिंग नहीं की गई।

चचेरे भाई थे दोनों

जानकारी अनुसार हादसे में मृतक दोनों ही एक परिवार में भाई-भाई के लडक़े थे। दोनों प्राइवेट जॉब करते थे प्रतिदिन अपने गांव से आना-जाना करते थे। जिस कार से हादसा हुआ वह कार मृतकों के किसी दोस्त की बताई जा रही है। जिसे दोनों कल रात को ही गांव लेकर आए थे आज उसी से जाते समय यह हादसा हो गया। दोनों मृतक विवाहित थे। दोनों के परिवार वाले खेती किसानी से जुड़े हुए है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का भी बुरा हाल हो गया। मामले में बरोठा पुलिस ने बताया कि हादसा कैसे हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार्मिक स्थल पर नमाज पढऩे का विरोध हिंदू समाज ने दिया चेतावनी ज्ञापन

Sat Dec 24 , 2022
हनुमान चालीसा का पाठ किया, पुलिस ने संभाला मामला धार, अग्निपथ। शहर के नौगांव क्षेत्र में रतलाम रोड पर अतिप्राचीन बाबा बंदीछोड़ समाधि स्थल पर बीती रात कुछ युवकों द्वारा नमाज पढऩे का मामला सामने आने के बाद हिंदू समाज के युवकों ने मौके पर पहुंच कर विरोध दर्ज करवाया […]

Breaking News