किसान आंदोलन: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का हाइवे पर हल्ला बोल, पुलिस ने टोल प्लाजाओं पर सुरक्षा बढ़ाईकृषि कानून के खिलाफ किसानों का हाइवे पर हल्ला बोल, पुलिस ने टोल प्लाजाओं पर सुरक्षा बढ़ाई

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 17वां दिन है। सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर चुके किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसके बाद पंजाब-हरियाणा समेत कई जगहों पर किसानों द्वारा टोल फ्री कराए जाने के बाद अलग-अलग राज्यों से किसानों के जत्थे दिल्ली की ओर कूच करने लगे हैं। करनाल में किसानों ने शुक्रवार देर रात से ही बस्तारा टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। वहीं, किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के सभी हाइवे और टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

किसानों ने ऐलान किया था कि पूरे देश में रोज प्रदर्शन होगा। पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 14 तारीख को धरने दिए जाएंगे, जो धरने में शामिल नहीं होगा वो दिल्ली को कूच करेगा। 12 तारीख को जयपुर-दिल्ली हाईवे रोका जाएगा और 12 तारीख को एक दिन के लिए पूरे देश के टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे।

अमरोहा : किसानों का हाईवे पर धरना और जोया टोल फ्री करने के ऐलान के मद्देजनर यूपी पुलिस ने भाकियू नेताओं को घरों में ही रोक दिया है। भाकियू (भानू) गट के उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के आवास पर सुबह से ही पुलिस तैनात है। 

– गाजियाबाद : मुरादनगर के पास दुहाई टोल फ्री की चेतावनी के बाद पुलिस ने कई भाकियू नेताओं को हिरासत में लिया। 11 बजे के आसपास किसान दुहाई टोल फ्री कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस तारीख तक आधार से लिंक नहीं किया पैन कार्ड, तो लगेगा 10 हजार का जुर्माना, जानिए लिंक करने का तरीका

Sat Dec 12 , 2020
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने सभी पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो अलर्ट हो जाइए। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और आधार लिंकिंग […]

Breaking News