किसान के घर पर आधी रात में बदमाशों का धावा मारपीट कर लूट ले गए नगदी व आभूषण

बड़नगर, अग्निपथ। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंटवास में गुरुवार – शुक्रवार दरमियानी रात में बदमाशो ने एक किसान के घर धावा बोला और किसान सहित महिला व बच्चे पर हमला कर वारदात को अंजाम देते हुऐ घर में रखे नगदी सहित सोने – चांदी के आभूषण लूट कर ले गये। घटना में महिला गंभीर घायल बताई जा रही है। जिसे उज्जैन रेफर किया गया है। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं सदिग्धो को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक बदमाशो के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नही आ पायी थी ।

यह है मामला
पुलिस सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उंटवास में गाँव किनारे प्रधानमंत्री सड़क मार्ग पर बने किसान शम्भूसिहं पिता दुलेसिंह उम्र 70 वर्ष अपने घर पत्नी पानकुँवर और पोत्र जयदीप के साथ सोए हुए थे । तभी गुरुवार – शुक्रवार रात्रि लगभग 2 बजे चार पांच बदमाशो ने पीछे के रास्ते से घर मे घुस कर हमला बोल दिया । जिसमे वृद्ध किसान शम्भूसिहं, पोत्र जयदीप को तो मामूली चोट आई। किंतु किसान की पत्नी पानकुँवर को बदमाशो ने धारधार हथियार से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गम्भीर घायल हो गई ।बदमाशों ने घर मे रखी पलंग पेटी, स्टील आलमारी और अन्य पेटियों को तोड़ कर उनमें रखे 3 जोड़ चांदी के बने जेवर जिसमें पायजेब, चांदी के आयलसठ, बिछुड़ी, कंदोरा, मंगलसूत्र, कान की बाली व नगदी सहित लगभग 4 लाख रुपए का सामान अपने साथ ले गए।

पड़ोस में लड़के को जगाया – गांव की और शौर मचाया
घटना के बाद किसान परिवार पास में दूसरे घर पर सोए लड़के लोकेश के पास गए और वहां से गांव की ओर शौर मचाया जिससे ग्रामीणजन भी इकठ्ठा हो गए । सूचना पर डायल 100 ओर पुलिस बल मौके पर पंहुचा। पुलिस ने जानकारी लेकर घटना स्थल से उत्तर पूर्व दिशा में भागे बदमाशो की खोजबीन की। इस दौरान रात्रि में ही खरसोद खुर्द से दो संदिग्धों को हिरासत में ले कर थाने लाया गया जिनसे पूछताछ की जा रही।

पूर्व में भी घटीत हूई थी इस तरह की घटना
उंटवास में गत वर्ष अप्रैल में सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी सुंदरलाल शर्मा के खेत पर बने घर पर सुंदरलाल एवं उनकी पत्नी विद्याबाई के साथ मारपीट कर नगदी एवं आभूषणों की चोरी की थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं थाना क्षेत्र के गांव दंगवाड़ा के किसान विश्वेन्द्र ठक्कर के यहा सितंबर में एवं जुलाई में दौलतपुर के किसान महेंद्र पंडया के यहा हुई लाखो रूपए की चोरी का भी अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज़मानत पर जेल से छूटते ही करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर का जावरा में हज़ारों समर्थकों ने निकाला जुलूस

Fri May 6 , 2022
शहर से लेकर हाइवे तक घण्टों लगा रहा जाम जावरा, अग्निपथ। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर को रिंगनोद के शराब वाले प्रकरण में इंदौर हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। जमानत बुधवार को ही हो चुकी थी किंतु कोर्ट से आर्डर जेल नहीं पहुंच पाने से गुरुवार […]

Breaking News