कुख्यात जिलाबदर बदमाश के मकान पर चली जेसीबी

उज्जैन, अग्निपथ। लगातार संगीन अपराधों में शामिल जिलाबदर बदमाश का मकान गुरुवार को तोड़ दिया गया। उसके खिलाफ 18 से अधिक मामले दर्ज है। रासुका की कार्रवाई होने के बाद भी बदमाश की गतिविधियां कम नहीं हो रही थी।

जीवाजीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश मनीष पिता मुरलीधर भाटी पिछले 15 सालों से अपराधों को अंजाम दे रहा है। उसके खिलाफ जीवाजीगंज थाने में 18 से अधिक अपराध दर्ज हो चुके है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये रासुका की कार्रवाई के साथ जिलाबदर भी कर चुकी है, लेकिन बदमाश की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा था।

जिसके चलते उसकी संपत्ति का रिकार्ड खंगाला गया। पिपलीनाका क्षेत्र के ग्यारसीनगर में बना तीन मंजिला मकान नगर निगम की बिना अनुमति और अवैध बना होने सामने आने पर गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में गुरुवार को सीएसपी एसआर नेगी भारी पुलिस बल और नगर निगम टीम के साथ ग्यारसी नगर पहुंचे। जहां दोपहर में मकान तोडऩे की कार्रवाई शुरु की गई। जेसीबी ने देर शाम तक मकान को जमीदोज कर दिया था।

परिवार ने किया विरोध

जिलाबदर चल रहे बदमाश के मकान पर निगम और पुलिस का अमला कार्रवाई के लिये पहुंचा तो परिवार ने विरोध दर्ज कराते हुए कार्रवाई में बाधा डालने के प्रयास किया। फोर्स में महिला पुलिस बल शामिल था, जिसने परिवार की महिलाओं को हटाकर अलग किया। भारी पुलिस बल होने की वजह से परिवार ज्यादा विरोध नहीं कर पाया और सामान बाहर निकाल लिया। मौके पर नानाखेड़ा, नागझिरी, भैरवगढ़ और जीवाजीगंज थाने का पुलिस बल तैनात था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों की लड़ाई में पिता हुए आमने-सामने, बड़े भाई ने छोटे की चाकू से कर दी हत्या

Thu Apr 21 , 2022
बडऩगर, अग्निपथ। बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए झगड़ा इतने बड़े विवाद में बदल गया किए बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ले ली। मामला क्षेत्र के रसूलाबाद गांव का है। हत्या के बाद आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक ग्राम रसूलाबाद में गुरुवार दोपहर राजोरिया परिवार सीताराम और […]

Breaking News