केडी पैलेस पर सेल्फी लेते समय डूबा युवक

डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। बारिश के बीच मौज-मस्ती के लिये सोमवार को केडी पैलेस पहुंचा युवक सेल्फी लेते समय डूब गया। गोताखोरों की मदद से 3 घंटे में उसका शव बाहर निकाला जा सका।

शाजापुर के पोलयखुर्द में रहने वाला रोहित पिता ब्रज मोहन आंजना आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से द्वितीय वर्ष का जीएनएम नर्सिंग कोर्स कर रहा था। सोमवार को तीन दोस्तों श्याम आंजना, महेन्द्र और हेमंत के साथ केडी पैलेस गया था। जहां दोपहर में 3:30 बजे पानी के झरानों में मोबाइल से सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया और पानी के गहराई में चला गया।

उसे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। बारिश का मौसम होने पर केडी पैलेस पर पानी बढ़ गया है। देर शाम 7:30 बजे उसका शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचा और मामले में मर्ग कायम किया है। परिजनों को सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भुगतान नहीं होने से कचरा वाहन खड़े किये थाने में, विधायक ने किया हस्तक्षेप

Mon Aug 2 , 2021
थांदला। क्षेत्र के मजदूरों के साथ गुजरात के दाहोद तालुका में मजदूरी का भुगतान नहीं कर धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम वडलीपाड़ा के दिनेश पिता कालिया चरपोटा तथा कांतु पिता मल्ला भूरिया ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह लेबर कांट्रेक्टर होकर मजदूरों को कार्य […]

Breaking News