कॉलोनी के पार्क में प्लाट काटने में उलझ सकते हंै अधिकारी

शिवाजी पार्क के एडवोकेट ने पांच दिन पहले की थी शिकायत, ईओडल्यू ने केस दर्ज के लिए भोपाल भेजी फाइल

उज्जैन,अग्निपथ। शिवाजी पार्क कॉलोनी में पार्क की जमीन पर प्लाट कटना राजस्व व टीएनसीपी के अधिकारियों को भी भारी पड़ सकता है। मामले में एक अभिभाषक की शिकायत पर ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेशन ब्यूरो) ने केस दर्ज के लिए मंगलवार को फाईल भोपाल भेजी है।

विश्वविद्यालय मार्ग निवासी अभिभाषक संभाजी राव इंगले ने 10 फरवरी को ईओडब्ल्यू में शिकायत की। आरोप लगाया कि देवासरोड स्थित शिवाजीपार्क कॉलोनी के ए-पार्क को आदर्श विक्रम गृह निर्माण संस्था अध्यक्ष योगेश शर्मा,नंदू व उनके साथियों ने बेंचने के लिए साजिश रची। उन्होंने दस्तावेजों में हेराफेरी कर राजस्व विभाग से डायवर्शन करवाकर टीएनसीपी से नक्शा पास कराया और विकास कर प्लाट काटकर बेंचना शुरू कर दिए।

मामले प्रथम दृष्टया टीएनीसीपी व राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आने पर ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज करने के लिए मंगलवार को फाईल मु यालय भोपाल फाईल भेज दी। संभावना है जल्द ही संस्था सदस्यों के साथ संबंधित अधिकारियों पर भी केस दर्ज हो सकता है।

ऐसे बचने का प्रयास

धंाधली उजागर होने पर संबंधित अधिकारियों ने दावा किया कि संस्था अध्यक्ष शर्मा व नंदू ने सहीं जानकारी छुपाकर गलत दस्तावेज देकर डायर्वशन कराया और नक्शा पास कराकर प्लाट काटकर बेचना शुरू कर दिए। मामला सामने आने पर नक्शा निरस्त कर दिया है और संस्था के पदाधिकारियों पर एफआईआर करने की तैयारी कर रहे है।

शिवाजी पार्क कॉलोनी में पार्क की जमीन पर प्लाट काटने के मामले में शिकायत मिली है। जांच रजिस्टर्ड के लिए फाईल मु यालय भेजी है। वहां से आदेश के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

– डीके सोनी,एसपी ईओडब्ल्यू उज्जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लैब टैक्नीशियन ने फांसी लगाई

Tue Feb 14 , 2023
सुसाइड नोट में लिखा बच्चों मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाया उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल में मंगलवार को बल्ड बैंक के लैब टेक्नीशियन ने फांसी लगा ली। अस्पताल के स्टोर रूम में सुसाइड का पता चलते ही कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। मौके से कोतवाली पुलिस को सुसाईड नोट […]

Breaking News