खजराना मंदिर, राजवाड़ा, छप्पन और लालबाग नो व्हीकल जोन

एनआरआई सम्मेलन में 7 से 12 जनवरी तक एयरपोर्ट से बायपास तक ये रहेगा ट्रैफिक रूट

इंदौर, अग्निपथ। प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर अब काउंट डाउन शुरू हो चुका है। ट्रैफिक पुलिस ने ही तैयारी पूरी कर ली है। ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि 7 जनवरी से अतिथियों का आगमन शुरू हो जाएगा। अतिथियों की सुरक्षा सहित अन्य चीजों को देखते हुए 7 से 12 जनवरी त सुपर कॉरिडोर से एमआर 10 होते हुए बायपास तक की रोड को सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित किया जा रहा है। बायपास से एमआर 10 होते हुए एयरपोर्ट तक सामान्य यातायात चालू रहेगा।

उज्जैन जाने के लिए मरीमाता चौराहे से प्रवेश

अधिकारियों के अनुसार 7 से 12 जनवरी तक एयरपोर्ट से उज्जैन जाने के लिए मरीमाता चौराहे से वाहन प्रवेश करेंगे और सांवेर फिर उज्जैन की तरफ रवाना होंगे। लवकुश चौराहे से सीधे ट्रैफिक आ जा सकेगा। लवकुश चौराहे से सांवेर से इंदौर की ओर आने पर लेफ्ट टर्न (एमआर 10 की तरफ) प्रतिबंधित रहेगा।

शहर में चार जगह नो व्हीकल जोन

अधिकारियों के अनुसार प्रवासी भारतीयों का गणेश मंदिर, राजवाड़ा, लालबाग और 56 दुकान पर आवागमन होगा। यहां पार्किंग के लिए कम स्थान है। ऐसे में 7 से 12 जनवरी तक नो व्हीकल जोन के रूप में चारों स्थान रहेंगे। जिससे अतिथियों के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा सके। वहां पार्किंग की समस्या नहीं आए।

फिनिक्स मॉल के लिए कलेक्टर से चर्चा

वहीं बायपास पर फिनिक्स मॉल की वजह से रोजाना शाम के समय जाम की स्थिति बन रही है। वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोग मॉल जाते है। ऐसे में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान यहां जाम से निपटने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात प्रबंधन महेशचंद जैन के अनुसार मॉल के संबंध में कलेक्टर से चर्चा हुई है।

न्यू ईयर पर भी मॉल रात 8 बजे ही बंद करवा दिया गया था। मॉल के सामने सर्विस रोड और मुख्य मार्ग पर नो पार्किंग में लोग वाहन खड़े कर देते हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालानी कार्रवाई भी की गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

अफसरों ने की लोगों से व्यक्तिगत अपील

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात प्रबंधन महेशचंद जैन के मुताबिक ‘प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर, एमआर 10 होते हुए बायपास तक का लेफ्ट मार्ग वो पूरी तरह से सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगा। हम कोशिश करेंगे आमजन मानस को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। चार प्रमुख स्थान है, जहां पर प्रवासी भारतीय अतिथियों का आवागमन होगा। राजवाड़ा, सराफा चौपाटी, छप्पन दुकान और श्री खजराना गणेश मंदिर। सभी स्थानों पर जो पार्किंग स्पेस है और जो यातायात वर्तमान में है उसमें अत्यधिक दबाव है तो वो नो व्हीकल झोन रहेगा। मैं अपनी तरफ से ये अपील करता हूं कि अति आवश्यक स्थिति को छोडक़र 7 से 12 जनवरी तक इन स्थानों पर जाने से बचें।’

55 चौराहों पर 1 हजार वॉलेंटियर संभालेंगे ट्रैफिक

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान शहर में वीआईपी की आवाजाही और ट्रैफिक फ्लो बढ़ेगा। जाम की स्थिति से बचने के लिए चौराहों पर बल बढ़ाया जाएगा। शहर की विभिन्न संस्थाएं भी इसके लिए आगे आई हैं। शहर के 55 प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रबंधन के लिए 7 से 14 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक मित्र महाभियान के तहत एक हजार से ज्यादा वॉलेंटियर सेवाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घूमने निकलने गार्डन संचालक के घर चोरी बाइक से आए तीन बदमाशों ने घर किया साफ

Mon Jan 2 , 2023
धार, अग्निपथ। नौगांव क्षेत्र में एक बड़ी चोरी सामने आई है। मकान मालिक सुबह घूमने के लिए निकले थे। करीब 1 घंटे बाद जब वापस लौटे तो दरवाजे का नकूचा टूटा हुआ था। साथ ही घर के अंदर अलमारी में रखी ज्वेलरी व नकदी गायब थी। बताया जा रहा है […]

Breaking News