खाचरौद की नेहा सोलंकी बनी संभाग केसरी उपविजेता

खाचरौद, अग्निपथ। उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय संभाग केसरी कुश्ती में नगर की बालिका पहलवान नेहा सोलंकी 55 किग्रा वजन वर्ग में उप विजेता रहीं। इसके लिए उन्हें 1100 रुपए का नकद पुरस्कार मिला। वहीं नगर की ही निकिता वरवानिया भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।

नेहा सोलंकी ने यह उपलब्धि कोच डॉ. श्यामसिंह चंद्रावत के मार्गदर्शन में अभ्यास कर पाई है। बालिकाओं की इस उपलब्धि पर व्यायामशाला के सिद्धू पहलवान, अध्यक्ष नारायण पहलवान, सचिव कैलाश मंडावलिया, कन्हैया लाल मामोडिया, संजू पोपंडिया, दिनेश पोपंडिया, नारायण नगर, एडवोकेट रजनीश उपाध्याय कैलाश वरवानिया, दशरथ सोलंकी, ओमवीर सिंह बाधोरीया आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

दीपिका ने दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

बडऩगर,अग्निपथ। विद्या भारती द्वारा अखिल भारतीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. बदनावर मार्ग बडऩगर की छात्रा दीपिका शर्मा ने 300 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर नगर व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

छात्रा शर्मा की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर खेल शिक्षक व मार्गदर्शक अजीत सिंह सोलंकी व छात्रा दीपिका शर्मा को संस्था अध्यक्ष अशोक गोधा, उपाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मण चेलाणी, सचिव आशिष शुक्ला, सहसचिव ऋषभ नीमा, कोषाध्यक्ष चेतनपुरी गोस्वामी, सदस्य अरविन्द माहेश्वरी, सतीश गेहलोत, शेरसिंह झाला, संस्था प्राचार्य विष्णु श्रोत्रिय सहित समिति सदस्य व आचार्य परिवार ने शुभकामनाऐ प्रेषित कर हर्ष जताया।उक्त आशय की जानकारी मिडिया प्रभारी संतोष कुमार खटोड़ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिफाटक ब्रिज पर रेलिंग तोड़ लटका ट्रक

Wed Nov 30 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। गदापुलिया से हरिफाटक ब्रिज चढ़ रहा ट्रक बुधवार तडक़े रेलिंग तोड़ता हुआ लटक गया। गमीनम रही कि नीचे नहीं गिरा। ट्रक में आटा भरा हुआ था। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि तडक़े 5 बजे के लगभग हरिफाटक ब्रिज पर ट्रक के रेलिंग तोडक़र लटकने की जानकारी मिलते […]

Breaking News