गोपाल मंदिर पर 551 किलो टमाटर से होगा मालवी रापट रोलिया

सांदीपनि आश्रम में एक दिन पहले मना फागोत्सव, आज हर्बल गुलाल से होली

उज्जैन, अग्निपथ। भगवान महाकाल के आंगन में भस्मारती में होली की शुरुआत होने के बाद गोपाल मंदिर के भगवान द्वारकाधीश अपने भक्तों के साथ होली खेलेंगे। आज रंगपंचमी पर बरसाना की तरह शहरवासी खेलेंगे।

स्वर्णिम भारत मंच द्वारा गोपाल मंदिर पर रंगपंचमी का उत्सव मनाने के लिए बरसों पुरानी परंपरा का निर्वाहन करते हुए रापट रोलिया होली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 551 किलो टमाटर से होली खेली जाएगी। वहीं सांदीपनि आश्रम में भी आज हर्बल गुलाल से होली खेली जायेगी। एक दिन पूर्व फागोत्सव के तहत भक्तों ने भगवान के साथ खूब होली खेली।

रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रापट रोलिया में हजारों की तादात में लोग गोपाल मंदिर पर होली खेलने आयेंगे। पूरे शहर में स्वर्णिम भारत मंच का यह एक मात्र ऐसा आयोजन है जिसमे टमाटर की होली खेली जाती है। स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गोपाल मंदिर पर मालवी रापटरोलिया स्वर्णिम भारत मंच के बैनर तले किया जा रहा है । यह एक ऐसी होली है जिसमें 551 किलो टमाटर, फूल, पीली मिट्टी, चंदन के लेप से होली खेली जाएगी ।

जैकी ठाकुर, जितेंद्र बैरागी, अनुपमा श्रीवास्तव, अभय नरवरिया, नरेंद्र मालवीय, चेतन श्रीवास्तव, आशीष अष्ठाना, दीपक जाट, मनोज बैरागी, सुभम नरवरिया, तरूण चौरसिया, हितेष जैन, राहुल मोदी, युवराज सिंह पंवार, हेमंत सिंह डाबी, मोनू पाठक, हर्ष नरवारिया, रीता नरवारिया, अभिषेक पंवार, संजय श्रीवास्तव, राधेश्याम परमार, विनय रायकवार, विष्णु मीणा, राज त्रिवेदी, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहन बैरागी, पप्पू मथुरिया,अजय कौशल, संजय लोधी, सोनू जायसवाल, रवि पंचाल आदि ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। जानकारी अभय नरवरिया ने दी ।

सांदीपनि आश्रम में फागोत्सव मना

रंगपंचमी के एक दिन पूर्व सांदीपनि आश्रम में फागोत्सव मनाया गया। महिलाएं और पुरुषों ने 11 किलो फूल और 51 किलो रंगों से भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा के साथ फागोत्सव मनाया। इस दौरान भजनों पर महिला पुरुषों द्वारा नृत्य कर अपनी प्रसन्नता प्रकट की गई। मंदिर के पुजारी पं. रूपम व्यास ने बताया कि आज रंगपंचमी पर भगवान के साथ हर्बल रंग और फूलों से होली खेली जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंगपंचमी पर आज निकलेगा बाबा महाकाल का ध्वज चल समारोह

Sat Mar 11 , 2023
इंदौर की 80 फीट की झांकी होगी आकर्षण का केंद्र उज्जैन, अग्निपथ। परंपरानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाला बाबा महाकाल का ध्वज चल समारोह इस वर्ष आज 12 मार्च रंगपंचमी महापर्व पर निकलेगा। चल समारोह में इंदौर से आने वाली 80 फीट की झांकी के साथ बडऩगर, बदनावर से […]

Breaking News