ग्राम पंचायत किलोली निर्विरोध, श्याामूबाई होंगी सरपंच

पूर्व आईएएस डॉ. त्रिवेदी के प्रयासों से मिली उपलब्धि

फोटो- 4
बडऩगर,अग्निपथ। पंचायत पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन के प्रोत्साहन के तहत बडऩगर जनपद की ग्राम पंचायत किलोली के पंचों सहित सरपंच पद के निर्विरोध निर्वाचन की खबर है। इस पंचायत में ग्राम किलोली व नामलपुर शामील है। ग्राम किलोली पूर्व आईएएस डॉ. हीरालाल त्रिवेदी का गृह ग्राम है। सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने अपने ग्राम में रुचि ली व उनके प्रयास से पूरी ग्राम पंचायत निर्विरोध चुनी गई है।

सेवानिवृत्त फॉरेस्ट रेंजर बहादुर सिंह की पत्नी श्यामूबाई निर्विरोध सरपंच होगी। वहीं पपीताबाई, रजनी, हुकम सिंह, जितेंद्र सिंह, जोरावर सिंह, शोधराबाई, पपीताबाई जूनियर, अंगूरबाला, सीताराम, प्रेम सिंह नामलपुर, दिनेश एवं जसवंत सिंह निर्विरोध पंच निर्वाचित हुए है। डॉ.त्रिवेदी, श्री सिंह एवं ग्राम पंचायत के निवासियों ने निर्विरोध पंचायत चुने जाने पर सरपंच एवं पंचों को बधाई दी एवं यह अपेक्षा की कि इस बार सभी जनप्रतिनिधि पूरी इमानदारी से कार्य करेंगे एवं जनपद में इस पंचायत को नंबर एक बनाने का प्रयास करेंगे।

निर्विरोध निर्वाचन पर 15 लाख तक के पुरस्कार

पंचायत पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को पुरस्कृत करने की योजना भी लागू की गई है। योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होंगे, उनको 5 लाख रुपये, सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचित एवं पिछला निर्वाचन निरन्तर निर्विरोध रूप से होने पर उस पंचायत को 7 लाख रुपये की राशि पुरस्कार में दी जायेगी। इसी प्रकार जिन ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित होंगे, उनको 12 लाख रुपये तथा पंचायत के सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध होने पर 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि सम्बन्धित ग्राम पंचायत को दी जायेगी।

फिलहाल एक पंचायत किलोली निर्विरोध निर्वाचित हुई है। नामांकन वापसी की आखरी तारीख 10 जून है। ऐसे में अन्य पंचायतों में भी समन्वय के प्रयास ग्राम के वरिष्ठ जन द्वारा किये जा रहे है। यदि यह प्रयास सार्थक होते है तो और भी पंचायते निर्विरोध होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सडक़ के आसपास से हटाया अतिक्रमण, 17 फीट की जद में आ रहा निर्माण तोड़ा

Wed Jun 8 , 2022
01 नपा ने नोटिस जारी कर मांगे थे दस्तावेज, मुनादी भी करवाई थी धार, अग्निपथ। शहर के हटवाड़ा चौराहा से नौगांव तुलसी मंदिर के बीच आने वाले डाबरी क्षेत्र में मंगलवार को नगर पालिका की अतिक्रमण मुहिम चली। इस दौरान 25 से अधिक मकानों पर नपा ने अपना बुलडोजर चलवाया। […]

Breaking News