ग्राम मालखेड़ा में ग्रामीणों द्वारा मीटिंग रख किया चुनाव का बहिष्कार

कायथा, अग्निपथ। क्षेत्र के ग्राम मालखेड़ा में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया है। हाल ही में ग्रामीणों ने इस संबंध में बैठक कर गांव में होने वाली असुविधाओं पर चर्चा की गई।

इसके तहत यह बात सामने आई कि गांव से निकलने वाले मेन रास्ते पर नाली न होने के कारण गर्मी के मौसम में भी पानी रोड पर रहता है और आए दिन निकलने वाले वाहन फंस जाते हैं। जिससे ग्रामीणों और दूसरे गांव जाने वाले लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं गांव की गलियों की नाली व पूर्व में बने सीमेंट के रोड भी उखड़ गया है। जिससे गांव के अंदर जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

श्मशान घाट पहुंच मार्ग कच्चा होने से बारिश में ग्रामीणों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गांव में पेयजल के लिए भी बहुत समस्या है, जिसके लिए नलजल योजना के तहत टंकी का निर्माण होना था जो अभी तक नहीं हुई और ना ही गांव में स्ट्रीट लाइट है गांव के किसी गरीब कोई प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत कुट्टी भी नहीं मिली है। इन सब परेशानियों से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी कोई हल नहीं निकला।

इसके लिए ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि आगामी पंचायत चुनाव के दौरान गांववाले वोट नहीं डाले जाएंगे और ना ही कोई उम्मीदवार पंच या सरपंच का फार्म भरेगा। चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा जब तक गांव में विकास कार्यों को पूर्ण नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजयुमो नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज, पार्टी ने किया निष्कासित

Tue Jun 7 , 2022
फेसबुक पर दोस्ती कर फांसा, अर्बाशन करवाकर दी धमकी उज्जैन,अग्निपथ। देवास जिले के भाजयुमो नेता के खिलाफ भैरवगढ़ थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने एक युवती को फेसबुक पर दोस्ती कर फांसा और गर्भवती होने पर अर्बाशन करवाने के बाद हत्या की धमकी दी थी। […]