चिल्ड वाटर फैक्ट्री पर चोरों का धावा

Tijori se chori

बडऩगर,अग्निपथ। स्थानीय जवाहर मार्ग पर आदिनाथ कालोनी गेट के सामने स्थित चिल्ड वाटर फैक्ट्री पर चोरो ने धावा बोलकर यहां से हजारों रुपये की नगदी सहित एलईडी टीवी, वायफाय राउटर चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस के अनुसार बाबू पिता मुन्नालाल जैन निवासी शिवाजी रोड 17 जुलाई को अपनी चिल्ड वाटर फैक्ट्री रात में बंद करके घर चला गया था। रात्रि में अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर नगदी व एलईडी टीवी, वायफाय राउटर चुराकर रफूचक्कर हो गये। अगले दिन सुबह जब ड्रायवर सलीम ने करीब 8 बजे फैक्ट्री का दरवाजा खोला तो अंदर का माजरा देख कर होश उड़ गये।

कैमरे कपड़े से ढके हुए है। वही सामान व दराजे अस्त व्यस्त है। तब माजरा समझ में आया कि फैक्ट्री में चोरी हो गई है। सलीम ने मालिक को फोन लगाकर चोरी की सूचना दी। बाबू ने बताया चोरों ने यहां लगी सीसीटीवी कैमरे की एलईडी स्क्रीन, वायफाय राउटर सहित लाकर में रखे करीब तीन से चार हजार रुपये के सिक्के व गल्ले में रखे 29 हजार रूपये पर हाथ साफ कर दिया।

प्राथमिकी का इंतजार

फैक्ट्री मालिक बाबू ने बताया 17 जुलाई रात को घटना हुई थी। 18 जुलाई को पुलिस को सूचना दी तो मेरा आवेदन रख लिया। अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। ऐसे में चोरों का कैसे पता लगायेगी पुलिस।

पुलिस के लिए चुनौती

वारदात के बाद पुलिस सबूत और सुराग मांगती है। यहां वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए गये हैं। किन्तु पुलिस द्वारा चोरों को पता लगाने की दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ाया है। जबकि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद खुले घुम रहे होंगे जो और भी घटनाओं को अंजाम दे सकते है। सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों को पकडऩा पुलिस के लिए चुनौती है। देखना है कि पुलिस इस चुनौती को कैसे स्वीकार करती व कितनी जल्द चोरो का पता लगाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल पम्प से तेल के डिब्बों से भरा ट्रक चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 21 , 2022
 60 लाख रूपए की सामग्री की जब्त देवास, अग्निपथ। जिले के सोनकच्छ में पेट्रोल पंप के पास से खाद्य तेल से भरे ट्रक चोरी के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब कि जब आरोपियों में से एक अगेरा फाटे पर ही चोरी […]
Dewas truck tel chori

Breaking News