चौरासी महादेव यात्रा के साथ उज्जैन के उद्योग व उद्योगपतियों पर बनाई डॉक्यूमेंट्री का हुआ अनावरण

उज्जैन की शान बने उद्योगपतियों का सम्मान किया

उज्जैन। चौरासी महादेव यात्रा के साथ उज्जैन के उद्योग व उद्योगपतियों पर बनाई डॉक्यूमेंट्री का अनावरण रविवार को हुआ।

विडविंग्स मोशन्स एंड पिचर्स (एलएलपी) द्वारा बनाई इस डॉक्यूमेंट्री में अवंतिका तीर्थ स्थित 84 महादेव पर पौराणिक धार्मिक व आध्यात्मिक दृष्टि, इनकी खगोलीय घटना द्वारा प्रेक्षित खगोलीय अनुक्रम, स्थापत्य कला परंपरा तथा लोक मान्यता से जुड़े सभी पहलुओं पर बारीकी से शोध करते हुए पूरी टीम ने एक अलग ही प्रकार के उज्जैन की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा के साथ ओजस्वी ऊर्जा तथा पूजन पद्धति से जुड़े वे सभी विषय को रेखांकित किया गया।

जिसमें आम तथा खास शिव पूजन से जुड़े भ्रम का भंजन करने का अनुकल्प प्रस्तुत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के साथ शक्ति शीला फाउंडेशन का अनावरण इस दौरान किया गया। पाऊलखुणा द फूटप्रिंट्स पाउलखुणा द फूटप्रिंट पर निरंतर 84 महादेव के महत्व का विवरण और वृतांत दिखाया जाएगा। इसी के साथ उज्जैन के महत्व को भी दिखाया गया है। जो निरंतर उक्त चैनल पर चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, ज्योतिषाचार्य अमर डब्बावाला, अध्यक्ष सिख समाज सुरेंद्र अरोरा, संस्थापक सेवा धाम आश्रम सुधीर गोयल द्वारा ओंकार और उज्जैन की शान का अनावरण किया गया।

शक्ति शीला फाउंडेशन द्वारा उज्जैन की सेवा धाम संस्था को मानव सेवा करने पर 11,111 का चेक भेंट किया गया। संस्था द्वारा उज्जैन शहर में उज्जैन की शान बने उद्योगपति सुरेंद्र सिंह अरोरा, ओम प्रकाश खत्री का श्रीफल शाल से सम्मान किया गया। उच्च उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में धर्म पर कई और डाक्यूमेंट्री बनाई जा सकती है। संस्था द्वारा धार्मिक डॉक्यूमेंट्री बनाने पर उन्हें बधाई देता हूं। विविंग्स मोशन्स एंड पिचर्स (एल एल पी) की टीम नवम्बर 2020 से काम कर रही थी।

इस टीम में मंगेश लाड, विनायक कोंडे, मोनाली वगड द्वारा उज्जैन पर शोध कर यह प्रोग्राम तैयार किया गया। जिसमें हीना तिवारी और श्रद्धा पंचोली के द्वारा एंकरिंग की गई और मनोज कुशवाह, कुणाल गोगरकर, धवल सामन्त, मृत्युंजय पाटीदार, वीडियोग्राफी कर इन प्रोग्राम को कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया गया जिसका प्रसारण और प्रोमो रविवार को दिखाया गया मोनाली वगल के द्वारा आयोजन की रूपरेखा बताई गई तथा संचालन स्वामी मुस्कुराके के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महादेव की सवारी पर प्रशासन का अचानक पहरा, नहीं निकलने दिया नगर भ्रमण पर

Sun Aug 8 , 2021
परंपरा पर आघात, राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठा की बडऩगर,अग्निपथ। कोरोना गाइड लाइन की आड़ में प्रशासन ने रविवार को महादेव के नगर भ्रमण की परंपरा को खंडित कर श्रद्धालुओं की आस्था को आहत किया। सावन में रविवार को निकलने सोमेश्वर महादेव की तीसरी सवारी की तैयारियां हो चुकी थी। […]
Badnagar someshwar mahadev

Breaking News